सारा अली खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, मेकअप के दौरान चेहरे के पास हुआ ब्लास्ट!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 जनवरी 2022, 11:37 पूर्वाह्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Sara Ali Khan Accident Video Viral) पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि सारा इस हादसे के दौरान कितनी डरी हुई हैं। इस वीडियो को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम (Sara Ali Khan Instagram) स्टोरी में शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए सारा ने इसे हॉरर बताया है। बता दें यह वीडियो उस दौरान का है, जब सारा अली खान अपने मेकअप रूम (Sara Ali Khan Makeup Room Blast Video) में बैठी हुई थी। तभी अचानक उनके चेहरे के पास एक बाल्ब ब्लास्ट हो गया।

सारा के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

वीडियो में देख सकते हैं कि मेकअप रूम में सारा अली खान के चारों तरफ बड़े-बड़े बल्ब लगे हुए हैं। बता दे यह बल्ब मेकअप रूम में खूबसूरती की बारीकी को समझने के लिए लगाए जाते हैं, जिससे कि मेकअप को हाई डेफिनेशन के तौर पर उभर कर सामने देख सके, लेकिन ऐसे में जो हादसा हुआ यह बाकी सब के लिए एक सबक की तरह है।

वीडियो में नजर आ रहा हैं कि सारा अली खान आराम से बैठी हुई है और अपने मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करवा रही है, कि तभी अचानक उनके आईने का एक बल्ब फट जाता है और ब्लास्ट होने की आवाज आती है। आवाज सुनकर सारा अली खान बहुत डर जाती है। सोशल मीडिया पर उनके इस हादसे का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई सारा अली खान की सलामती के लिए दुआएं कर रहा है।

इस दौरान सारा आवाज सुनकर डर जाती है और कैमरा भी हड़बड़ाहट में नीचे गिर जाता है। बता दें यह हादसा रविवार को हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी ने शेयर किया था। वीडियो में सारा की आवाज भी आ रही है। इस दौरान सारा किसी से कहती है- जीतू से कह दो नारियल पानी ला दे… इसके बाद वह अपना मेकअप देखने लगती है, जिस दौरान यह पूरा हादसा हो जाता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।