हरियाणा की डांसर क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल (Sapna Choudhary hospitalised) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से उनकी सामने आती तस्वीरें देख उनके फैंस घबरा गए हैं। वहीं सपना की खराब हालत का एक सबूत उनके द्वारा शेयर की गई एक वीडियो (Sapna Choudhary Video) भी है। इस वीडियो को खुद सपना चौधरी ने शेयर (Sapna Choudhary Instagram) किया है। इसमें वह लड़खडातें कदमों के साथ चलती हुई काफी परेशान नजर आ रही है।
सपना चौधरी की हालत खराब
हालांकि यह बात अलग है कि इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कहा है कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी अस्पताल के कपड़ों में एक लड़की के सहारे चलती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ हो गया है कि उनकी हालत अभी भी खराब है। उन्हें चलने फिरने में अभी भी सहारे की जरूरत है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिख – अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप सभी की दुआओं का बहुत धन्यवाद… जल्द ही मिलते है स्टेज पर…।
सपना चौधरी के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस घबरा गए हैं और लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने उनके हालचाल के बारे में कमेंट बॉक्स में पूछा है। तो वहीं कई ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
Share on