खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का नया गाना मचा रहा धमाल, जानिए प्रोपर्टी के मामले मे कौन है आगे ?

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna choudhary) का नया गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब (Matak-Matak Song) तक धमाल मचा रहा है। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को मटक-मटक गाने (Khesari And Sapna choudhary Matak Matak Song) में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें यह पहली बार है जब सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव किसी गाने में एक साथ नजर आए हो। महज 24 घंटे में इस गाने ने व्यूज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक यह गाना 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि सपना चौधरी (Sapna choudhary Net Worth) और खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ (Khesari Lal Yadav Net Worth) क्या है?

क्या है खेसारी लाल यादव की टोटल नेटवर्थ?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। खेसारी का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ था। खेसारी को बचपन से ही गाने का शौक था, ऐसे में जब वह भैंस चराने जाते तो खेतों में भोजपुरी गाने गाया करते थे। खेसारी लाल यादव के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें बेहद कम उम्र में ही काम करना पड़ा था। खेसारी दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचने का काम करते थे, लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

whatsapp channel

google news

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव की टोटल नेट वर्थ 15 करोड़ रुपये की है। खेसारी लाल यादव ने फिल्मों, गानों, म्यूजिक एल्बम, स्टेज शो यह सारी कमाई की है। आज खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए लाखों की फीस चार्ज करते हैं। बता दे खेसारी लाल यादव हर साल 4 से 5 फिल्मों में काम करते हैं।

एक फिल्म के लिए लेते है 70 से 80 लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 70 से 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह एक स्टेज शो के लिए 10 लाख रुपए लेते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम हमेशा बुलंदियों पर ही रहता है। खेसारी लाल यादव को लग्जरी कारों का बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, लैंडरोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल है। बता दे खेसारी लाल यादव के पास पटना में एक आलीशान घर भी है।

कितने करोड़ की मालकिन है सपना चौधरी

हरियाणा की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी करोड़ों की मालकिन है। सपना चौधरी ने अपनी मेहनत और अपने स्ट्रगल के दम पर दुनिया भर में अपना नाम कमाया है। सपना चौधरी ने एक स्टेज डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह करोड़ों की मालकिन है।

सपना चौधरी के जीवन का संघर्ष कई मुश्किलों से होकर गुजरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपना चौधरी ने सिर्फ सातवीं तक रेगुलर पढ़ाई की है। आठवीं की पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ही अपने घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। सपना चौधरी ने स्टेज शो करते हुए अपने परिवार का गुजर-बसर किया था, जिसके चलते उन्हें पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। सपना चौधरी महज 12वीं क्लास तक पढ़ी है।

50 करोड़ की मालकिन है सपना चौधरी

सपना चौधरी आज 50 करोड़ की मालकिन है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में बीएमडब्ल्यू 7, सीरीज ऑडी क्यू-7 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। सपना चौधरी के आलीशान घर की करे तो बता दे सपना के पास नजफगढ़ में एक शानदार बंगलो है। सपना आज एक स्टेज शो के लिए 25 लाख रूपये रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं वह एक छोटे से 2 से 3 घंटे के इवेंट्स के लिए भी सपना चौधरी 3 लाख रुपये फीस लेती है।

Khesari And Sapna choudhary Matak Matak Song

https://youtu.be/PhWUU02FWO8

Share on