ये है संजय कपूर की बेटी शनाया, दिखती है काफी ग्लैमरस, इस फिल्म से करेगी डेब्यू

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 जून 2021, 1:46 अपराह्न

जानेमाने अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। शनाया कपूर, करण जौहर और शशांक खेतान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से अपनी फिल्मी पारी शुरू करेंगी। यह एक प्रेम-त्रिकोण पर आधारित फिल्म होगी। इसमें लक्ष्य ललवानी और गुरफेतह पीरजादा भी शनाया के साथ नजर आएंगे।

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में होगा लव ट्रायंगल

बताया जा रहा है कि शनाया कपूर, लक्ष्य ललवानी और गुरफेतह पीरजादा पिछले छह महीने से एक्टिंग की वर्कशॉप अटेंड कर रहे हैं। चर्चा तो इस बात की भी थी कि पहले सनाया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से डेब्यू करने वाली थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब वह करण जौहर और शशांक खेतन के प्रोडक्शन वाले प्रोजेक्ट से बॉलीवुड में अपना कदम रखेगी।

आपको बता दें कि यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण कई जगहों पर लॉक डाउन लगाया गया जिसके चलते फिल्म की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। अब फिल्म के डायरेक्टर को लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने का इंतजार है।

2022 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने का इंतजार ।है जैसे ही लॉकडाउन खुलेगी वैसे ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म का बड़ा हिस्सा विदेशों में शूटिंग होना है इस फिल्म को 2022 तक रिलीज करने का प्लान है।आपको बता देगी फिल्म का निर्माण कर रहे शशांक खेतान की यह तीसरी फिल्म होगी इससे पहले उन्होंने गुड न्यूज़ और भूत जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।