संजय दत्त की पत्नी को प्यार में धोखा देने वाले लिएंडर पेस का फिर हुआ ब्रेकअप, इस एक्ट्रेस को भी छोड़ा !

Kim Sharma Leander Paes Break Up: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक कई ऐसे दिग्गज है, जो अपनी निजी जिंदगी में बनते-बिगड़ते रिश्तो के चलते हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसमें एक नाम एक्ट्रेस किम शर्मा का भी है, जो बीते काफी लंबे समय से लिएंडर पेस को डेट कर रही थी। हाल-फिलहाल दोनों के ब्रेकअप की खबरें लगातार तूल पकड़ रही है। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी की खबरें सामने आई थी। ऐसी में शादी की खबरों के बीच ब्रेकअप की खबर ने हंगामा मचा दिया है। जोड़ी को पसंद करने वाले लोग इस खबर से काफी दुखी है।

Kim Sharma Leander Paes

लिएंडर पेस और किम शर्मा का हुआ ब्रेकअप

2022 में लिएंडर पेस ने किम शर्मा के लिए अपने प्यार को जग जाहिर करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी। इस दौरान लिएंडर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में हैप्पी एनिवर्सरी मिक लिखा था… साथ ही 365 दिनों की याद के लिए और हर दिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शुक्रिया भी कहा था। लिएंडर पेस के इस पोस्ट के बाद से ही दोनों की शादी के चर्चे सुर्खियों में थे। फैंस भी ये जानने को बेहद बेताब थे कि आखिर के लिएंडर पेस और किम कब शादी करने वाले हैं। शादी की खबर के इंतजार में ब्रेकअप की आई खबर ने सभी को निराश कर दिया है।

Kim Sharma Leander Paes

संजय की पूर्व पत्नी के साथ भी लिवइन में रह चुके है लिएंडर पेस

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे। ऐसे में भविष्य में दोनों अपनी राहें अलग कर सकते हैं। बता दे लिएंडर पेस एक्ट्रेस किम शर्मा से पहले संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई को डेट कर रहे थे। साल 2000 में दोनों का रिश्ता बना था और साल 2005 में रिया ने लिएंडर की बेटी आइयारा को जन्म दिया था।

whatsapp channel

google news

 

Kim Sharma Leander Paes

साल 2014 में रिया पिल्लई ने लिएंडर पेस के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। लगातार बिगड़ते दोनों के रिश्तो के बाद दोनों अलग हो गए थे, जिसके बाद लिएंडर पेस किम के साथ रिश्ते में आए और अब किम के साथ भी उनका रिश्ता टूट गया है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से ब्रेकअप की कोई अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है।

Share on