शादी के बाद अचानक बॉलीवुड से दूर हो गईं समीरा रेड्डी, आजकल सास के साथ मिलकर कर रही ये काम

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 अप्रैल 2021, 5:25 अपराह्न

एक समय पर बॉलीवुड का यह फेमस गाना “थोड़ा सा प्यार हुआ है थोड़ा है बाकी” तो हर किसी को याद ही होगा जिसे सलमान खान के भाई “सोहैल खान” और एक्ट्रेस समीरा रेड्डी पर फिल्माया गया था। अपनी मासूमियत और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाली समीरा रेड्डी इनदिनों अपने फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। वैसे तो समीरा आये दिन अपनी नई नई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं पर इनदिनों वह कुछ खास चर्चे में हैं।

दरअसल समीरा रेड्डी ने एक हफ्ते में अपना वजन 1 किलों कम कर लिया हैं जिसे देख लोग काफी हैरान हैं। एक वक्त में अपने खूबसूरती और ग्लैमर अदाओं के लिए चर्चा में रहने वाली समीरा बॉलीवुड से काफी सालों से दूर हैं। हालांकि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तब उन्हें बहुत से लोगों ने यही कहा था कि वह बहुत आगे तक जाएंगी मगर वह अचानक बॉलीवुड से गायब हो गई।

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले समीरा एक म्यूजिक एल्बम में नजर आई थी जिसका नाम “और आहिस्ता” था। हालांकि उनका यह सॉन्ग कुछ ज्यादा कमाल नही कर पाया था जिसके बाद फिर समीरा ने साल 2002 में फ़िल्म “मैन दिल तुझको दिया” से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उस वक़्त समीरा अपनी मासूमियत और ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थी।

समीरा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैं जिनमे ‘डरना मना है’, ‘मुसाफिर, ‘नो एंट्री’, ‘प्लान’, ‘टैक्सी नंबर 9 2 11’ और ‘दे दना दन’ जैसे नाम शामिल हैं। फिर साल 2012 में समीरा ने अपनी बॉलीवुड की आखिरी फ़िल्म की जिसका नाम “चक्रव्यूह” था। इस फिल्म के बाद से ही समीरा बॉलीवुड से दूर हो गई।

इस बात पर लोगो ने किया था ट्रोल

बात करें अगर पर्सनल लाइफ की तो समीरा रेड्डी ने साल 2014 में मोटरबाइक को कस्टमाइज करने वाली कम्पनी “Vardenchi Motorcycles” के को-ओनर और बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी रचा ली थीं। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए। इसके अलावा आपको बता दें कि समीरा दो बच्चों की माँ भी हैं।

अभी समीरा कर रही ये काम

वसमीरा हमेसा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक बार उन्होने सोशल मीडिया पर उम्र में साथ सफेद होते बालों की तस्वीर भी पोस्ट कर दी थी जिसके वजह से यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। अभी समीरा, अपनी सास के साथ मिल कर एक Youtube चैनल चला रही हैं। ये कुकिंग का चैनल है जिस पर वह नए नए वीडियो शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके कई वीडियोज़ काफी वायरल भी हुए।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।