ग्लैमर भूल अपनी ससुराल पहुंची एक्ट्रेस, कभी चूल्हे पर खाना बनाती तो कभी दूध निकालती दिखी; PHOTOS

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 मार्च 2023, 4:38 अपराह्न

Sambhavna Seth In Village: संभावना सेठ को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की आइटम डांसर कहा जाता है। संभावना सेठ ने भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जरिये काफी पॉपुलेरिटी बटोरी है। संभावना सेठ की फॉलोइंग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से बाहर भी है। संभावना सेठ को लोग उनके दबंग अंदाज के लिए भी जानते हैं। हालांकि इन दिनों संभावना सेठ फुलऑन बदले अवतार में नजर आ रही है। संभावना सेठ अपने इस बदले अवतार की तस्वीरें और वीडियो को अपने यूट्यूब ब्लॉग में साझा कर रही हैं। यहां संभावना सेठ का बदला अवतार देख आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

Sambhavna Seth In Village

शादी के 6 साल बाद ससुराल पहुंची संभावना सेठ

संभावना सेठ शादी के 6 साल बाद ससुराल पहुंची है, जहां वह अपने पति अविनाश दुबे और ससुराल वालों के साथ अपनी गांव की लाइफ को फुल मस्ती मोड में एंजॉय कर रहे हैं। संभावना सेठ के इस बदले अवतार को देखकर आप भी बहुत चक्के हो जाएंगे। गांव आते ही संभावना सेठ में अपने शॉर्ट आउटफिट को छोड़कर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना शुरू कर दिया है। इन दिनों संभावना सेठ या तो सूट सलवार में नजर आती है या फिर साड़ी में…। इतना ही नहीं संभावना सेठ जब गांव पहुंची थी तब तो उन्होंने घुंघट भी किया हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

चूल्हा पर खाना पका रही हैं संभावना सेठ

संभावना सेठ के पति अविनाश दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। ऐसे में संभावना अपने ससुराल गोरखपुर आए हुए हैं, जहां उनका बदला अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हमेशा पर्दे पर सजी-धजी फुल ऑन मेकअप में नजर आने वाली संभावना सेठ यहां बिल्कुल सादे अंदाज में दिखाई दे रही है। कभी संभावना गाय का दूध निकालती नजर आ रही है, तो कभी चूल्हा जलाकर घर वालों के लिए खाना पका रही है। बता दे संभावना सेठ यह किसी भी शो के लिए नहीं कर रही, बल्कि वह अपने ससुराल की जिंदगी को फुल इंजॉय कर रही है।

Sambhavna Seth In Village

बता दें कि संभावना सेठ के इस लेटेस्ट ब्लॉक वीडियो में आप देख सकते हैं कि संभावना सेठ गांव के खेत में घूम-घूम कर फोटो खिंचवा रही हैं। इस दौरान कभी वह धनिया, पालक, पत्ता गोभी, तोरई तोड़ती दिखाई दे रही है, तो कभी चूल्हे पर चाय बना रही है। वीडियो में संभावना सेठ गाय का दूध निकालते भी नजर आई है। संभावना सेठ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।