akanksha dubey news update: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नामजद भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सिंगर कमिश्नरेट पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। इस दौरान रो-रोकर समर सिंह अपने बेकसूर होने की बातों को दोहरा रहा था और कह रहा था- मैं बेकसूर हूं, मुझे छोड़ दीजिए… मेरा भविष्य चौपट हो जाएगा। हालांकि पुलिस ने समर सिंह की नहीं सुनी और लाख मिन्नतों के बाद भी उसे जेल में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस समर सिंह से पूछताछ कर रही है।
आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें
बता दे आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही समर सिंह फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस जगह-जगह उनकी तलाश कर रही थी। 11 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फाइनली समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां थाने से ले जाकर वाराणसी पुलिस ने पहले समर सिंह का मेडिकल मुआयना किया और अब जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में समर सिंह के साथ-साथ उसका भाई संजय सिंह भी नामजद है।
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने जबरन उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और वह उन वीडियों के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं वह उनकी बेटी के सारे पैसे भी ले लेता था। वह नहीं चाहता था कि आकांक्षा इंडस्ट्री में किसी भी दूसरे एक्टर के साथ काम करें।
फिलहाल पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही कोर्ट में भी समर सिंह की पेशी की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल और समर सिंह से पूछताछ के आधार पर आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।