कभी सलमान खान करना चाहते थे सुसाइड, बड़ी मुश्किल से बची थी जान!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) का नाम हमेशा टॉप लिस्ट में ही रहता है। सलमान खान जब भी किसी फिल्म (Salman Khan Film) में नजर आते हैं वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है। सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हिट और फिट एक्टर माने जाते हैं। उनका फिजिक्स हर फिल्म में परफेक्ट नजर आता है, लेकिन असल जिंदगी में सलमान खान एक गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। इतना ही नहीं इसके इलाज के लिए वह भी देश भी गए थे। ये बीमारी (Salman Khan illness) इतनी खतरनाक थी कि वह दर्द से तड़प उठते थे।

Salman Khan

ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया से जंग लड़ चुके हैं सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान कि इस बीमारी का नाम ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया (Trigeminal Neuralgia) है। सलमान खान काफी लंबे समय तक इसका ट्रीटमेंट लेते रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 9 से 10 सालों तक सलमान खान इस बीमारी से जंग लड़ते रहे। इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए वह अमेरिका भी गए थे। यह एक तरह की न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर बीमारी है, जिसमें इंसान के चेहरे के कई हिस्से जैसे चेहरे और जबरा आदि में बहुत दर्द होता है।

Salman Khan

whatsapp channel

google news

 

सलमान खान ने साल 2017 में आई फिल्म ट्यूबलाइट के दौरान इस बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया नामक एक खतरनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी थी। इसे एक तरह की सुसाइडल डिजीज कहा जाता है। सलमान खान इस बीमारी का सामना करते हुए बेहद परेशान हो गए थे। इतना कि उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल भी आने लगे थे।

Salman Khan

क्या होती है ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया

ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें चेहरे की नर्व प्रभावित होती है। चेहरे में कई प्रकार की नसें होती हैं। इनमें से ट्राइजेमिनल चेहरे की सबसे मुख्य नस मानी जाती है। ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया सीधे तौर पर तीनों को प्रभावित करती है। इस बीमारी में चेहरे पर चुभन का एहसास होता है। साथ ही इसमें दर्द भी होता है। ऐसे में इस बीमारी का पता लगाना इतना आसान नहीं होता, क्योंकि कभी-कभी इसके लक्षण कुछ हफ्तों में तो कभी कुछ महीनों में गायब हो जाते हैं।

Salman Khan

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दे जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर खुद सलमान खान की काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा सलमान खान जैकलीन फर्नांडिस के साथ में भी जल्द फिल्म किक 2 में नजर आएंगे। बता दे यह फिल्म किक का सीक्वल है।

Share on