बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान, देते हैं करोडो़ के तोहफा, देखिये वो घर जो अर्पिता को शादी में गिफ्ट किया

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान उनके दिल का टुकड़ा हैं । वैसे तो सल्लू मियां अपने परिवार के सभी सदस्य पर जान लुटाते हैं, लेकिन बहन अर्पिता में उनकी जान बसती है। जब अर्पिता सलमान के साथ रहीं, उन्होंने उसे शहज़ादी की तरह रखा, जब अर्पिता शादी करके आयुश शर्मा के घर गईं, तब भी सलमान खान ने अपनी छोटी लाडली के ठाठ-बाट का पूरा ख्याल रखा।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता को करोड़ों के तोहफें देते हैं। उन्होंने 150 एकड़ में फैला अपना पनवेल वाला फार्महाउस अर्पिता को उनकी शादी में भेंट कर दिया था। लाडली बहन अर्पिता की शादी में उन्होने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए थे। 4 करोड़ की रॉल्स रॉयस फैंटम कार भी सलमान ने अर्पता को तोहफे में दिया था।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

whatsapp channel

google news

 

जब अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की और मुंबई में ही घर बसाने के फैसला लिया तो सलमान ने अपनी बहन अर्पिता और छोटे जीजू आयुष शर्मा को एक आलीशान फ्लैट शादी के तोहफे के रूप मे गिफ्ट किया था।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

बता दे कि यह फ्लैट मुंबई के सबसे पॉश इलाके ब्रांदा के कार्टर रोड पर स्थित है। इस 3BHK फ्लैट को सलमान ने खुद 16 करोड़ की महँगी रकम में खरीदा था। अर्पिता का घर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। तोहफे में मिले इस गिफ्ट को आयुष और अर्पिता ने बेहद प्यार से सजाया और संवारा है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

इस घर की सभी दीवारें सफेद रंग की है, जबकि घर में हाईक्लास व्हाइट मार्बल फ्लोरिंग हैं। अर्पिता और आयुश ने अपने लिंविंग रूम बेहद शानदार लुक दिया है, और व्हाइट, नेवी ब्लू, महरून और पिंक कलर के कंट्रास्ट के साथ बहुत खुबसुरती से सजाया है। लिविंग रूम में सोफे भी नेवी ब्लू कलर के हैं। न्यूज़ पेपर प्रिंट का साइट टेबल भी काफी आर्कषक है जो अर्पिता के लिविंग रूम को अर्बन लुक देता है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

सोफों के बीच में ब्लैक कलर की मिरर सेंटर टेबल है। तो वहीं अगर कमरे के परदे के कलर की बात करें तो ये पिंक कलर के रखे हैं। व्हाइट पिंक और ब्लू कलर के झूमर ने अर्पिता के लिविंग रूम की खुबसुरती को और भी मनोरम बना दिया है। डायनिंग एरिया और लिविंग रूम को कांच की बड़ी दीवार से अलग किया गया है। कांच की ये दीवार इनके लिविंग रूम के साइज़ में इज़ाफा करती दिखती है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

लिविंग रूम की मास्टर वॉल पर भी मेहरून रंग से के वॉल पेंट करवाया गया है। जबकि वुडन शोकेस और टीवी कैबिनट भी न्यूज़पेपर प्रिंट हैं।
डायनिंग एरिया को क्लासिक लुक दिया गया है। डायनिंग एरिया में ओवल शेप का वुडन डायनिंग टेबल लगाया गया है। दीवारों पर मनोहर आर्टपीस लगाए गए हैं। आहिल और आयत के रूम को भी काफी सोच-समझकर बच्चों की पसंद को ध्यान रखते डिज़ाइन किया गया है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

अर्पिता और आयुष ने घर मे बेशकीमती और ब्रैंड्डेड शोपीस लगाए हुए हैं। ज्यादातर शोपीस बोल्ड कलर्स जैसे रेड, गोल्डन और ब्लू रंग के हैं। अर्पिता गणपति बप्पा की कितनी बड़ी भक्त हैं, ये सबको पता है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

अर्पिता प्रत्येक वर्ष अपने घर में गणपति बप्पा के त्यौहार पर शानदार आयोजन करती हैं। इस मौके पर अर्पिता के घर में बप्पा का मंडप शानदार अंदाज़ में सजाया जाता है। जिसकी वैभवता किसी का भी ध्यान खींच लेती है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

अर्पिता के घर जगह जगह पर बप्पा की खूबसूरत मूर्तियां लगी हैं। अर्पिता के घर का टेरेस भी बहुत शानदार है। घर की छत पर  मार्बल की फ्लोरिंग करवाई गई है, साथ ही टैरेस पर शानदार गार्डन भी बनाया हुआ है।

बहन अर्पिता पर जान लुटाते हैं सलमान खान

घर का टैरेस आयुष का पसन्दीदा प्लेस है। यहाँ आहिल भी खूब मस्ती करते हैं। अर्पिता के घर में खान परिवार भी अक्सर पार्टी करता है। अपनी छोटी बहन को तीनों भाई तहे दिल से प्यार करते हैं, इसकी झलक तस्वीरों में भी दिखती है।

Share on