सलमान खान ने 8.25 लाख महीने देकर रेंट पर लिए डुप्लेक्स; जाने क्या है इसकी खासियत

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 18 अक्टूबर 2021, 11:43 अपराह्न

सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर लगातार शुर्खियों में  बने रहतें  हैं और  किसी ना किसी तरह  उनसे जुड़ी खबरें आती रहती है. लेकिन इस वक्त वो एक डुप्लेक्स को लेकर खबरों में  हैं जिसका किराया हर महीने  8.25 लाख रुपया देंगे. बता दें कि ये डुप्लेक्स 17वीं और 18वीं मंजिल पर  है. जिसमें तमाम सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं. जिसका एरिया 2,265 वर्ग फुट का है, इस डुप्लेक्स का मालिकाना हक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी के पास है. ख़बरों की माने तो बाबा सिद्दीकी से सलमान खाने के काफी अच्छे रिश्ते है.

salman khan

जानकारी के अनुसार सलमान खान ने यह डुप्लेक्स  11 महीने के  एग्रिमेंट पर लिया है. जिसका इस्तेमाल वो राइटर पैड के लिए करेंगें. सलमान अब तक अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में ही रह रहें  हैं. सलमान खान कि अब तक की प्रॉपर्टी  के बारें में बात करें तो मुंबई में और भी कई प्रॉपर्टी उनके नाम है,  वहीं सलमान खान ने अपनी बहन के नाम से एक फार्म हाउस लिया है जिसका नाम उन्होंने अर्पिता ‘फार्म्स’ रखा है.  बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान उनका लंबा वक्त पनवेल के फॉर्म हाउस में ही गुजारा.

ये है सलमान खान की आने वाली फ़िल्में

उनकी  कई सारी फ़िल्में है जो हाल ही में  आने वाली है जिसमें ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’,जो कि मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ की रिमेक है जो  महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी है. यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज  होगी. जिसमें वो अपने  जीजा आयुश शर्मा के साथ दिखाई देंगें,. इस फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगें .

salman khan

इसके अलावा मनीष शर्मा के निर्देशन  में  बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ में  वो कैटरिना कैफ के साथ नजर आयेंगें.  जिसकी शूटिंग पूरी कर वो विदेश से वापस आए हैं. फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. ‘तो वहीं  सलमान खान कि कुछ फ़िल्में जो कि ईद और दिवाली के मौके पर रीलिज  होगी. जिसमें शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ  ‘किक 2’ शामिल है .

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।