सलमान खान के म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ ने मचाया धूम, गुरु और गर्लफैंड यूलिया की आवाज ने जीता दिल;Video

सलमान खान (Salman Khan) का म्यूजिक वीडियो मैं चला (Mai Chala Song Out) रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में भाईजान सलमान खान के साथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल (Pragya Jaisawal) अपने खूबसूरत अंदाज के जलवे बिखेरती नजर आई है। सलमान के रोमांटिक वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) ने गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो को प्रोडक्शन हाउस ‘एसके फिल्म्स’ और ‘टी-सीरीज’ (T-series) ने एक साथ मिलकर लॉन्च किया है। अब तक सलमान का नया वीडियो (Salman Khan New Song Mai Chala Views) अपने रिलीज के साथ ही 41 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है।

 

सलमान के ‘मैं चला’ ने मचाया धमाल

बता दे इस गाने के टीजर को सलमान खान ने पहले ही शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी थी। यही कारण है कि यह गाना रिलीज के साथ ही लाखों के व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इस गाने में दबंग भाईजान सलमान खान काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान और प्रज्ञा की रोमांटिक जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है।

whatsapp channel

google news

 

Salman Khan's music video 'Main Chala'

 

इस गाने में इंडियन लुक में नजर आई यूलिया वंतूर की खूबसूरती ने भी लोगों का मन मोह रही है। इस गाने को गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज से सजाया है। सलमान खान और गुरु रंधावा पहली बार किसी एल्बम में एक साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने के वीडियो को शेयर कर अपना प्यार गाने पर बरसा रहे हैं। गुरु और यूलिया वंतूर की आवाज की भी फैंस ने जमकर तारीफ की है।

सलमान खान ने जब से इस गाने का टीजर लांच किया था, तब से इस गाने को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही थी। इस गाने के रिलीज होने के बाद ही यह गाना सिर्फ 2 घंटों में 11 लाख के व्यूज का आंकड़ा पार कर गया था। बता दे सलमान खान ने 21 जनवरी को अपने म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया था, जिसमें उनका अलग अंदाज देखकर फैंस की एक्साइटमेंट गाने को लेकर बढ़ गई थी।

Share on