जूही चावला के पापा मान गये होते तो आज सलमान खान होते जूही के पति, ये थी मना करने की वजह

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 14 नवम्बर 2021, 2:10 अपराह्न

13 नवंबर, 1967 को जन्मी बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री जूही चावला का आज जन्मदिन है। आज जूही पूरे 54 वर्ष की हो गयी हैं। 80-90 के दशक में जूही ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी और एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया।

जूही चावला

फ़िल्म ‘कयामत से कयामत’ के बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मे मिलनी शुरू हो गयी थी। उस समय जूही ने सलमान खान के साथ भी कई फिल्में नजर आयी थीं। यहां तक की दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। लेकिन, उस वक़्त ऐसा क्या हुआ था कि दोनों की शादी होते-होते भी रुक गयी थी। आईये आपको बताते हैं पूरा वाकया।

सलमान करना चाहते थे जूही से शादी

जूही चावला

जूही और सलमान कई बार एक साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन, ज्यादातर कैमियो रोल में ही नजर आए हैं।
फ़िल्म ‘दीवाना-मस्ताना’ में जूही और सलमान के किरदार की शादी भी हुई थी और असल जिंदगी में भी सलमान खान जूही चावला से शादी करना चाहते हैं।

जूही चावला

सलमान ने जूही चावला के बारे में बात करते हुए एक बार कहा था कि जूही बहुत प्यारी हैं और उन्होंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या वो जूही को उनसे शादी करने देंगे, लेकिन जूही के पापा ने मना कर दिया था। इसे लेकर सलमान ने कहा था कि शायद वो जूही के पापा को पसंद नहीं आये थे।

फ़िल्म ‘कयामत से कयामत’ से मिली पहचान

जूही चावला

बता दें कि साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। बता दें कि जूही ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही थी। जूही को बॉलीवुड में असली पहचान फ़िल्म ‘कयामत से कयामत’ से मिली। फ़िल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही और जूही की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद जूही ने कई हिट फिल्में दी।

About the Author :