सलमान खान के इस करीबी का हुआ निधन, बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर विजय गलानी (Vijay Galani) का बुधवार रात अचानक निधन हो गया। विजय गिलानी (Vijay Galani Died) ने लंदन के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। लंदन से आई विजय गलानी की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दे विजय गलानी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैंसर के इलाज के लिए ही वह लंदन गए थे, जहां एक अस्पताल में उनका निधन (Vijay Galani Death) हो गया।

Vijay Galani
Image Credit- Social Media

विजय गलानी का निधन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय गलानी (Producer Vijay Galani Death) कैंसर के इलाज के लिए कुछ दिन पहले ही लंदन शिफ्ट हुए थे। उन्हें कुछ समय पहले ही अपने कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वह इलाज के लिए तुरंत लंदन चले गए। इलाज के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और लंदन के एक अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।

Vijay Galani
Image Credit- Social Media

कैंसर के चलते हुआ निधन

प्रोड्यूसर विजय गलानी के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया। उस दौरान उन्होंने उनकी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति सांत्वना… ओम शांति!

Veer Film Poster
Image Credit- Social Media

सक्सेसफुल प्रोड्यूसर थे विजय गलानी

बता दे विजय गलानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सक्सेसफुल प्रोड्यूसर (Producer Vijay Galani) थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस की। साल 1992 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म सूर्यवंशी, साल 2001 में अक्षय कुमार की फिल्म अजनबी और इसके बाद साल 2010 में सलमान खान की वीर को प्रोड्यूस किया।

whatsapp channel

google news

 
Vijay Galani
Image Credit- Social Media

बता दे विजय गलानी (Vijay Galani Last Produce Film) की आखिरी फिल्म द पावर हाल ही में रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म में विद्युत जामवाल और श्रुति हसन के साथ जाकिर हुसैन, प्रतीक बब्बर, सचिन खेड़कर और जिशु सेनगुप्ता जैसे कई किरदार भूमिका में नज़र आए थे। यह फिल्म ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था।

Share on