Salman Khan Birthday: 56 साल के हुए सलमान खान ने भतीजी आयत के साथ काटा बर्थडे केक, देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 27 दिसम्बर 2021, 1:05 अपराह्न

सलमान खान (Salman Khan Birthday) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज की तारीख में बॉलीवुड के आइकन हैं और युवाओं की धड़कन हैं। उनके करोड़ों फैंस है, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उम्र इस पडा़व पर भी सलमान खान के लिए लोगों में जबरदस्त आकर्षण है। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर काम किया है, और लोगों ने उनके काम की बेहद तारीफ़ की है। ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हम आपके हैं कौन..’ जैसी उनकी फिल्मो की चर्चा आज भी होती है, और लोगों के दिलों में आज भी उनका किरदार बसा हुआ है। इन दिनों वे ‘बिग बॉस 15’ की होस्टिंग कर रहे हैं। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्हें उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था।

salman khan birthday

लेकिन सलमान खान (Salman Khan Snake Bite) ने इसके बाद भी जन्मदिन के जश्न और एक्साइटमेंट को कम नहीं होने दिया और इसे खूब एन्जॉय किया। सलमान खान ने रविवार रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी आयोजित की, लेकिन उनका यह बर्थडे पार्टी बहुत ही निजी रहा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। बर्थडे बैश के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिससे यह पता चलता है कि यह पार्टी काफी आलीशान और शानदार रही।

भतीजी आयत के साथ शेयर किया बर्थडे

सलमान (Salman Khan Party Video) ने अपने बर्थडे पार्टी को पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर होस्ट किया। फिल्म लेखक मुश्ताक शेख द्वारा इस पार्टी की आलीशान सजावट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यूनिकॉर्न और पिंक थी। सलमान ने अपनी भतीजी आयत के साथ अपना बर्थडे शेयर किया। बता दें कि आयत सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की छोटी बेटी हैं। दोनों को एक साथ केक काटते हुए देखे गए।

पार्टी में शामिल रितेश-जेनेलिया

सलमान की बर्थडे पार्टी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी शामिल हुए थे। रितेश ने फनी इंस्टा फिल्टर के साथ पार्टी लोकेशन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में वे सलमान खान की पहली फिल्म के बारे में बता रहे हैं।सलमान ने अपने जन्मदिन पार्टी में राजनेता राहुल नारायण कनाल और सलमान के साथी और पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी पोज़ देकर फोटो खिंचवाया।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।