रामायण, श्री कृष्णा और लव-कुश जैसे पौराणिक कार्यक्रम से लोगों के जहन में अपनी गहन छाप छोड़ने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की पोती साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। साक्षी चोपड़ा का ग्लैमर अंदाज (Sakshi Chopra Bold Photos Viral) हर दिन ना सिर्फ इंटरनेट के पारा बढ़ा रहा है, बल्कि साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स का सर भी उनके आउटफिट को देखकर चकरा रहा है। अपनी हर तस्वीर में साक्षी चोपड़ा काफी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है।
साक्षी का अवतार देख भूल जायेंगे उर्फी का नाम
वहीं अब साक्षी चोपड़ा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जिनमें साक्षी का बोल्ड अंदाज देख आप ऊर्फी जावेद (Urfi Javed) को भूल जाएंगे। साक्षी चोपड़ा की यह वायरल नई तस्वीरें पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
साक्षी चोपड़ा के बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की यह तस्वीरें शेयर होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गई है। इतना ही नहीं इस पर नेटीजंस भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि साक्षी चोपड़ा को अपने इस आउटपुट के चलते ट्रोल भी होना पड़ा है।
बात साक्षी चोपड़ा के आउटफिट की करें तो बरालेट के साथ साक्षी चोपड़ा की अतरंगी जींस को समझना थोड़ा सा मुश्किल है। इस दौरान उनकी जींस में कपड़े से ज्यादा डोरी नजर आ रही है। साक्षी चोपड़ा के इस बोल्ड अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने ऊर्फी जावेद का भी जिक्र किया है।
बता दे यह पहली बार नहीं है जब साक्षी चोपड़ा इस तरह के बोल्ड लुक में नजर आई हो। इससे पहले भी साक्षी चोपड़ा अपने कई आउटफिट के लिए ट्रोल हो चुकी है। साक्षी चोपड़ा का बोल्ड अंदाज हर दिन सोशल मीडिया पर हंगामे की वजह भी बनता है। उर्फी की तरह साक्षी चोपड़ा भी इन दिनों लगातार सोशल मीडिया सेंसेशन बनती नजर आ रही है।