Sajid Khan: चोरी करने के आदी रह चुके हैं साजिद खान, ‘मीटू’ के चलते 9 एक्ट्रेस ने लगाये यौन शोषण का आरोप

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 जुलाई 2023, 8:50 अपराह्न

Sajid Khan Life Controversy: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में धमाल मचा रहे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। अपनी अब तक की जर्नी में साजिद खान (Sajid Khan) ने डायरेक्टर, कॉमेडी एक्टर से लेकर टीवी होस्ट तब की भूमिका निभाई है। साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में काफी धमाल मचा रहे हैं। वही बाहर इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेस साजिद खान पर ‘मीटू’ का आरोप लगाते हुए बिग बॉस से उन्हें बाहर निकालने की मांग कर रही हैं। साजिद खान की जिंदगी किसी कॉन्ट्रोवर्सी फिल्म से कम नहीं है।

साजिद खान का सफरनामा

हाउसफुल, हे बेबी, हिम्मतवाला, डरना जरूरी है… जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके साजिद खान की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। साजिद खान के माता-पिता कामरान खान और मेनका इरानी का जीवन फाइनेंशली काफी अच्छा रहा, लेकिन अचानक से एक दौर ऐसा आया जब दोनों के बीच आई कड़वाहट के साथ ही उनकी जिंदगी भी पूरी तरह बिखर गई और साजिद खान और फराह खान के माता-पिता ने तलाक ले लिया।

जब दोस्तों के साथ चोरी करने की लग गई लत

साजिद खान की जिंदगी में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया जब वह 14 साल के थे। इस दौरान उनके पिता की शराब पीने की वजह से लिवर खराब होने के चलते अचानक मौत हो गई। साजिद खान ने अपनी फिल्म हिम्मतवाला की रिलीज के दौरान एक इंटरव्यू में बताया था कि- जब मैंने होश संभाला मैंने तब से गरीबी देखी है। हम 5 दिन मां के साथ और 2 दिन पिता के साथ बिताते थे। फैमिली का प्यार पता नहीं था। साथ ही टूटे हुए परिवार का नतीजा यह था कि मेरी दोस्ती चॉल के लड़कों के साथ होने लगी थी। वह लोग कार के स्टीरियो और साइकिल चुराने का काम करते थे। मैं भी उनके साथ यह सब करने लगा।

साजिद खान ने इस दौरान यह भी बताया कि वह लोग फिल्में देखने के लिए यह सब चोरी करते थे। उन सब लोगों के साथ रहते-रहते वह भी अपने कजिन फरहान अख्तर की चीजों को चुरा लिया करते थे। साजिद ने बताया कि उस दौरान मेरी बहन फराह खान ने मुझे बहुत संभाला और सही रास्ता भी दिखाया।

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने लगाए नीतू के आरोप

साजिद खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई दमदार फिल्में डायरेक्ट की है। अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपने सिक्के को चमकाया है, लेकिन बीते कुछ सालों में साजिद खान का नाम लगातार विवादों और यौन शोषण के आरोपों में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मीटू कैंपेन के दौरान इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने साजिद खान पर मीटू के आरोप लगाए हैं। इस लिस्ट में सिमरन सूरी, शर्लिन चोपड़ा, मंदाना करीमी के साथ-साथ फेमस जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

बिग बॉस 16 में धमाल मचा रहे हैं साजिद खान

साजिद खान बीते काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब थे। हाल ही में बिग बॉस के जरिए एक बार फिर उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की है। बता दे बिग बॉस 16 में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट साजिद खान अपना गेम दिखा रहे हैं। बिग बॉस के घर में साजिद खान अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का जिक्र करते और भावुक होते नजर आते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।