सायशा शिंदे का छल्का दर्द, बताया- जेंडर का सबूत देने के लिए सरेआम उतरवाए जाते हैं कपड़े

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप (Lock UPP) इस समय मोस्ट पॉपुलर शो की लिस्ट में शुमार है। इन दिनों इस शो से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियों का केंद्र बन रही है। वहीं शो में होते खुलासे लोगों के होश उड़ा रहे हैं। हर दिन शो में मौजूद कंटेस्टेंट शो मे खुद को बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं। ऐसे में ये शो हर दिन पापुलैरिटी के नए आयाम छू रहा है। वही अब शो में मौजूद  स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट ड्रेस डिजाइनर सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने एक बड़ा खुलासा किया है। सायशा लॉकअप में ट्रांसजेंडर वूमेन कम्युनिटी (Transwomen community) को रिप्रेजेंट करने पहुंची है। सायशा को शो में पब्लिक का बहुत प्यार मिल रहा है। वही हाल ही में सायशा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक चौका देने वाला खुलासा (Saisha Shinde Big Revel On Transwomen Life) किया।

Saisha Shinde

सायशा ने बयां किया ट्रांस वुमन का दर्द

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में कैदियों को टिकट टू फिनाले में डायरेक्ट अपनी जगह बनाने का जबरदस्त मौका मिला। ऐसे में एपिसोड की शुरुआत इसी घोषणा के साथ हुई, कि जो भी ये टास्क जीतेगा, उसे टिकट टू फिनाले मिल जाएगा। इसी के साथ टास्क शुरुआत हुई और फिनाले की रेस में आगे जाने के लिए प्रिंस नरूला ने सायशा शिंदे को एक टास्क दिया।

शो में बतौर वाइल्ड कार्ड और ट्रबलमेकर के रूप में शो में आए प्रिंस नरूला ने डायरेक्ट फिनाले में जाने का मौका देते हुए जो टास्क दिया, उसमें उन्होंने कहा कि- उनका एक दोस्त भी ट्रांस्वूमेन समुदाय का हिस्सा है। उसने आपके लिए एक खास मैसेज भेजा है। अगर आपको आगे जाना है तो आप कैमरे पर बताइए कि ट्रांसजेंडर वूमेंस हर रोज किस तरह की कठिनाइयों से जूझते हैं।

whatsapp channel

google news

 

Saisha Shinde

वहीं इस टास्क के मद्देनजर सायशा शिंदे को कुछ ऐसा कहना था, जिससे ट्रांस कम्युनिटी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा हो, जिसके बाद इस मौके का बखूबी फायदा उठाते हुए सायशा ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कई ट्रांसफॉर्मेंट को सरेआम अपने कपड़े उतारने के लिए कहा जाता है। इतना ही नहीं उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने जेंडर का सबूत देने के लिए मजबूर भी किया जाता है।

Saisha Shinde

ट्रांस वुमन होने पर छल्का सायशा का दर्द

सायशा शिंदे ने बताया कि कुछ चंद फालतू लोगों की वजह से पूरे समाज के लोगों और उनके परिवार के लोगों को कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ट्रांस महिलाओं को बाहर की दुनिया में अपमान का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि वह घर से बाहर जाना बंद कर देती है। ऐसे में उन्होंने अपील की कि कृपया आप सभी के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया को जरूर बताएं। सायशा ने कहा कि हमें बदलाव लाना होगा और यह बदलाव तभी आ सकता है, जब मेरे जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोग बाहर आए और बिना किसी डर के इसके बारे में खुलकर बात करें। साथ ही इसे स्वीकार भी करें।

सायशा करेंगी 50% कमाई की चैरिटी

बता दे सायशा ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया है कि वह इस शो से जितना भी कमा रही ,है वह उसका 50% हिस्सा चैरिटी में अपने कम्युनिटी के लोगों के लिए दान करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं इस शो के माध्यम से जितना भी कमाऊंगी मैं उसका 50% हिस्सा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी एनजीओ और चैरिटेबल ट्रस्ट को दान करूंगी।

Share on