दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की बिगड़ी तबीयत, हिंदुजा अस्पताल के ICU में किया गया भर्ती

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 01 सितम्बर 2021, 3:17 अपराह्न

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद अब उनकी बेगम और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो की सेहत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बतादें कि दिलीप कुमार के इंतकाल के दो महीने बाद अब अचानक सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है और पिछले तीन दिनों से वो हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती हैं।

सांस लेने में आ रही है दिक्कत :-

sayra bano

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बतादें कि तीन दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सायरा बानो की तबियत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अब सायरा बानो की तबियत पहले से काफी स्टेबल हो चुकी है मगर उनका ब्लड प्रेशर अब भी काफी हाई है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल लो होने के कारण उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही है। डाक्टर्स सभी जरूरी टेस्ट कर रहे हैं जिसके बाद ये पता लगाया जा सकेगा कि किस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।

दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद अकेली हो गई हैं सायरा बानो :-

dilip kumar and sayra bano

वैसे आपको बतादें कि 76 साल की सायरा बानो पिछले 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ पल-पल साये की तरह साथ रहती थी। लेकिन जबसे दिलीप कुमार का निधन हुआ है तबसे वह काफी अकेली हो गई हैं। वही अगर खबरों की माने तो दिलीप साहब के इंतकाल के बाद से सायरा बानो काफी गुमसुम सी रहने लगी हैं और उन्हें लगातार दिलीप साहब की याद सताती है। यही नही सायरा हमेशा ही अपने परिवार के सदस्यों से दिलीप कुमार के बारे में ही बातें करती रहती हैं.

About the Author :