कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ‘क्वीन’ को लैंबॉर्गिनी में कराई सैर, आपने देखा ये रोमेंटिक Video?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अगस्त 2023, 3:06 अपराह्न

Rohit Sharma Lamborghini: रोहित शर्मा को हाल ही में उनकी पत्नी रितिका के साथ उनकी लग्जरी लेंबोर्गिनी कार में सपोर्ट किया गया है

Rohit Sharma Lamborghini : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे से वापस मुंबई आ गए हैं। रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के दौरे के दौरान टेस्ट और वनडे सीरीज के ही कप्तान थे, वहीं टी20 सीरीज की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। इन दोनों ही सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारत लौटे कप्तान साहब 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं मुंबई लौटने के बाद रोहित शर्मा को हाल ही में उनकी पत्नी रितिका के साथ उनकी लग्जरी लेंबोर्गिनी कार में सपोर्ट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4.2 करोड़ की है Rohit Sharma Lamborghini

रोहित शर्मा की लग्जरी लैंबॉर्गिनी कार की कीमत 4.1 करोड रुपए है। हाल ही में उन्हें अपनी लैंबॉर्गिनी में पत्नी रितिका के साथ घूमते स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित शर्मा लैंबॉर्गिनी कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कर से उनकी वाइफ रितिका भी उतार रही है। इस दौरान कई फैंस भारतीय कप्तान की एक झलक देखने के लिए वहां पर मौजूद नजर आ रहे हैं।

लग्जरी कारों के शौकिन है कप्तान रोहित शर्मा

बता दे रोहित शर्मा की इस लग्जरी लैंबॉर्गिनी उरूसू कार को उन्होंने पिछले साल ही मार्च में खरीदा था। रोहित शर्मा महंगी गाड़ियों के शौकीन है। उनके कार कलेक्शन में लग्जरी लैंबॉर्गिनी के अलावा कई और भी लग्जरी करें मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में नीले रंग की जबरदस्त बीएमडब्ल्यू 5 भी शामिल है। वहीं उनकी यह लैंबॉर्गिनी उरूस कार सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की मशहूर कारों में से एक है।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की लाडली जीवा धोनी इस स्कूल में करती है पढ़ाई, फीस जानकर दंग हो जायेंगे आप

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों एशिया कप 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनकी तैयारियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि एशिया कप 2023 में कप्तान साहब काफी एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं। एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को होगा। दोनों टीमों के बीच में मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। फैंस को अभी से इस मैच का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं भारतीय टीम के कई स्टार धुरंधर इस मैच के जरिए एक बार फिर से मैदान में वापसी करते नजर आएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।