MS Dhoni की लाडली जीवा धोनी इस स्कूल में करती है पढ़ाई, फीस जानकर दंग हो जायेंगे आप

Ziva Dhoni School Fee : भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सन्यास के बाद से अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। बता दें धोनी का अपनी बेटी जीवा के साथ बेहद खूबसूरत और स्पेशल बॉन्ड है, जिसकी झलक में अक्सर तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाते हैं। वही हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की लाडली जीवा धोनी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि जीवा धोनी किस स्कूल में पढ़ती है? कौन सी क्लास में है? और उनकी स्कूल की फीस कितनी है?

रांची के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है धोनी की बेटी (Ziva Dhoni School)

बता दे महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अभी सिर्फ 8 साल की है। वह रांची के Taurian World School स्कूल में पढ़ती है। बता दे अभी वह तीसरी क्लास में है। रांची का यह स्कूल इंटरनेशनल स्कूल के तौर पर काफी फेमस है। इसे शहर के सबसे बड़े स्कूल के तौर पर भी जाना जाता है। मालूम हो कि रांची में इस स्कूल को साल 2008 में स्थापित किया गया था। इसमें सीबीएसई बोर्ड फॉलो किया जाता है। इस स्कूल में स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास लेवल की सुविधाएं दी जाती है।

कितनी है जीवा धोनी के स्कूल की फीस (Ziva Dhoni School Fee)?

बात महेंद्र सिंह धोनी के बेटी जीवा धोनी की स्कूल फीस की करें तो बता दें कि इसके आंकड़े आपको हैरान कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीवा के इस इंटरनेशनल स्कूल की फीस लाखों में है। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में क्लास पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों से सालाना 2,95,000 रुपए फीस ली जाती है, जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि इन बच्चों की मासिक फीस 25,000 रुपए के करीब है। फिलहाल जीवा तीसरी क्लास में है।

साथ ही बता दें कि जीवा का यह इंटरनेशनल स्कूल एक बोर्डिंग स्कूल है, जिसकी फीस सालाना 4,70,000 रुपए के आसपास है। हालांकि जीवा स्कूल के बोर्डिंग में नहीं रहती है, बल्कि वह हर दिन अपने घर जाती है और घर से ही स्कूल आती है।

whatsapp channel

google news

 

दिल्ली में हुआ था धोनी की बेटी का जन्म

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का जन्म 2 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। बता दे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बेटी के साथ बिताए गए हर क्वालिटी टाइम की तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हैं। जीवा अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ रहती है।

ये भी पढ़ें – MS धोनी का दोस्त ही बना था उनका जीजा, जाने क्या करते हैं ‘माही’ की एकलौती बहन के पति?

जीवा भले ही अभी सिर्फ 8 साल की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी अभी से ही बहुत ज्यादा है। बता दे जीवा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलीयन फॉलोअर्स है। जीवा को हाल ही में अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी के साथ आईपीएल के मैदान में फुटबॉल खेलते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Share on