MS धोनी का दोस्त ही बना था उनका जीजा, जाने क्या करते हैं ‘माही’ की एकलौती बहन के पति?

MS Dhoni Sister Husband: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि आज भी हर कोई उनके बारे में और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को बेताब रहता है। धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऊंचाइयों के मुकाम छुए है। आलम यह था कि उन्हें भारतीय क्रिकेट जगत का सबसे बेहतरीन कप्तान कहा जाता था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2 वर्ल्ड कप जीते थे। क्या आप जानते हैं कि धोनी को क्रिकेट के मैदान तक पहुंचाने में उनकी बहन जयंती गुप्ता का बहुत बड़ा हाथ था। धोनी की बहन जयंती उनके करियर में हमेशा उनके साथ खड़ी रही थी। ऐसे में आइए हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की बहन इन दिनों कहां है और क्या कर रही हैं? इस बारे में बताते हैं।

धोनी के दोस्त से ही की है ज्योति धोनी ने शादी (MS Dhoni Sister Husband)

महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती उम्र में उनसे 3-4 साल बड़ी है। उन्होंने अपने भाई के ही दोस्त से शादी की थी। धोनी के इस दोस्त का नाम गौतम गुप्ता है, जिन्होंने धोनी के करियर की शुरुआत में राज्य और जिला स्तर पर खेलने में उनकी काफी मदद भी की थी। धोनी के करियर को आगे बढ़ाने में उनकी बहन के साथ-साथ उनके जीजा का भी हाथ था।

ये भी पढ़ें- धोनी के फार्म हाउस से चाइए ओर्गनिक फल, सब्जियाँ या फिर दूध-अंडे, ऐसे करें ऑर्डर, सीधा पहुंचेगा घर

मालूम हो कि जयंती गुप्ता ने धोनी को क्रिकेटर बनाने के लिए न सिर्फ फैमिली सपोर्ट किया, बल्कि उनके लिए अपने पिता को भी राजी किया। दरअसल धोनी ने जब घर में देश के लिए क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की, तो उनके पिता इसके लिए राजी नहीं हुए। वह चाहते थे कि उनका बेटा झारखंड के रांची में ही सरकारी जॉब करें और एक साधारण जिंदगी जिये, लेकिन भाई के सपने में बहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके सपनों में उनके साथ खड़ी रही।

whatsapp channel

google news

 

क्या करती है महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती गुप्ता?

महेंद्र सिंह धोनी की बहन ज्योति गुप्ता सोशल मीडिया की दुनिया और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह झारखंड के रांची के एक पब्लिक स्कूल में बतौर टीचर काम करती है। वह अपने पति और परिवार के साथ साधारण जिंदगी जीती है।

शानदार रहा है धोनी का क्रिकेट करियर

बात महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर की करें तो बता दे कि उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने इन मैचों में क्रमशः 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 6 शतक और 1 दोहरा शतक भी है। वनडे की जर्नी में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 10 शतक जड़े हैं और टी20 इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 2 अर्धशतक मारे हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जीत चुकी है।

ये भी पढ़ें-ये है धोनी के बड़का भैय्या, बरसो बाद बड़े भाई के साथ दिखे माही, धड़ाधड़ वायरल हुई तस्वीरें

Share on