निधन : कपूर परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, नीतू कपूर-रिद्धिमा कपूर के बेहद करीबी का निधन

कपूर परिवार (Kapoor Family) पर साल के जाते-जाते भी एक और गम का पहाड़ टूट गया। साल 2021 पहले ही कपूर परिवार के लिए एक नासूर सा बन गया था। वहीं अब जाते-जाते भी यह साल कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ गया। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अभी ऋषि कपूर की यादों से पूरी तरह उभरे भी नहीं थे कि परिवार पर एक और गम का साया छा गया है। दरअसल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर के ससुर श्रवण सहानी (Riddhima Kapoor Sahni Father In Law passed away) का निधन हो गया है, जिस की खबर से पूरे कपूर परिवार में मातम पसर गया है

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बात की पुष्टि खुद अपनी सोशल मीडिया (Riddhima Kapoor Sahni Instagram) अकाउंट के जरिए की है। रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करेंगे… इतना ही नहीं उन्होंने तस्वीर के साथ एक हॉट ब्रेकिंग  इमोजी भी अटैच की है। तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने ससुर को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

whatsapp channel

google news

 

रिद्धिमा कपूर के साथ-साथ उनके पति भरत साहनी ( Bharat Sahani) ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रवण साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर कर अपने समधी के निधन पर दुख जाहिर किया।

इस दुख भरी खबर ने कपूर परिवार को एक और नया गम दे दिया है। वही रिद्धिमा कपूर ने जैसे ही इस बात की जानकारी साझा की, तो बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक उनके ससुर की आत्मा की शांति की कामना करते हुए कमेंट करने लगे। इस कड़ी में आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने भी रिद्धिमा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- गहरी संवेदना और प्यार… इसके साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर श्रवण साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share on