Rhea Chakraborty की ‘Bigg Boss 15’ में होगी एंट्री? इतनी मोटी रकम का है ऑफर

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 29 सितम्बर 2021, 6:04 अपराह्न

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बीते साल काफी चर्चा में रही थी। एक बार फिर से रिया को लेकर चर्चा गर्म हो गया है। खबर ऐसी आ रही है कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस  -15  (Bigg Boss 15) में हिस्सा लेने वाली है। उन्हें इसके लिए मेकेर्स ने एक बड़ी मोटी रकम ऑफर भी की है।Rhea Chakraborty

ऐसे तो इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि शायद रिया चक्रवर्ती बिग बॉस-15  (Bigg Boss 15)   हिस्सा हो सकती है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसने इस बात की बिल्कुल मुहर लगा दी है कि वह इस शो की हिस्सा बनने वाली है।दरअसल इस तस्वीर में रिया को उसी स्टूडियो में स्पॉट किया गया है जहां तेजस्वी प्रकाश और दिलजीत का को देखा गया था।

Rhea Chakraborty

एक बॉलीवुड वेबसाइट की खबर के अनुसार इस शो का हिस्सा बनने के लिए बिग बॉस -15  (Bigg Boss 15) के मेकर्स रिया चक्रवर्ती को हर हफ्ते 36 लाख रुपए तक की बड़ी रकम देने को तैयार है। अगर यह बात सच है तो रिया इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट होगी। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह के चले जाने के बाद  लगातार चर्चा में रही है। इतना ही नहीं यह सुशांत की बेहद करीब थी। सुशांत केस में पुलिस ने रिया से भी काफी पूछताछ की थी।

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 के सबसे विवादित कंटेस्ट के साथ-साथ सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भी कंटेंट होगी. रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस-15  (Bigg Boss 15) में आने के बाद को लेकर कुछ लोग तो काफी एक्साइटेड हैं वहीं कुछ लोग इसे लेकर निराश भी हो गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह चक्रवर्ती के बिग बॉस में आने से सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी कुछ हद तक सुलझ जाएगी

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।