गुम के किसी के प्यार में होगी ‘एवरग्रीन क्वीन’ रेखा की धमाकेदार एंट्री, 20 साल आगे बढ़ जायेगा शो

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 जून 2023, 6:11 अपराह्न

Rekha Special Appearance In GHKKPM Serial Leap: स्टार प्लस के टॉप टीआरपी सीरियल्स में से एक गुम है किसी के प्यार में जबरदस्त ट्वीस्ट आने वाला है और खास बात यह है कि इस ट्वीस्ट से आपको रूबरू बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा कराएंगी। रेखा जल्द ही गुम है किसी के प्यार में सीरीयल में स्पेशल अपीरियंस के तौर पर एंट्री लेंगी। इतना ही नहीं शो में एंट्री करने के बाद वह गुम है किसी के प्यार में गाना भी गुनगुनती नजर आएंगी और दर्शकों को शो की कहानी और शो के नए पड़ाव से भी रूबरू कराएंगी।

रेखा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ एंट्री के लिए ली कितनी फीस?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेखा ने गुम है किसी के प्यार में अपनी स्पेशल एंट्री के लिए करोड़ों में फीस ली है। बता दे इस स्पेशल एंट्री के लिए रेखा ने 8 करोड रुपए से 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बता दे रेखा शो की नई कहानी को पेश करती नजर आएंगी। साथ ही वह अपने दिलचस्प अंदाज से सभी का भरपूर मनोरंजन भी करने वाली है। बता दे जब ये शो शुरू हुआ था, तब भी रेखा ने ही इसका प्रोमो शूट किया था।

गुम है किसी के प्यार में आएगा 20 साल का लीप

बता दें कि गुम है किसी के प्यार में एक की कहानी में 20 साल का लीप आने वाला है। ऐसे में जहां शो में आपको नए चेहरे नई कास्ट के तौर पर नजर आएंगे। तो वही नई कास्ट टीम और लीप को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बता दे कि इस 20 साल के बाद की कहानी में आप देखेंगे कि सई और विराट के दोनों बच्चे सवि और विनोद बड़े हो गए हैं। अब शो की पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।