Rekha Family: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस के नाम से मशहूर रेखा 68 साल के हो गई हैं, लेकिन आज भी रेखा की खूबसूरती और उनका अंदाज बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस को तगड़ा कंपटीशन देता है। 68 साल की उम्र में भी रेखा बेहद खूबसूरत लगतr हैं। रेखा की इसी फ्लोरेस ब्यूटी के आगे आज भी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस फीकी नजर आती है। आज भले ही रेखा फिल्मों में काम करती नजर ना आती हो, लेकिन आज भी उन्हें कई रियलिटी शो और अवार्ड फंक्शन में देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा ने अपनी जिंदगी में काफी कठिन दौर देखा है। एक वक्त तो उन्होंने वह भी झेला है, जब उनके पिता ने ही उन्हें अपनाने से इंकार कर दिया था। ऐसे में आज रेखा का बाकी परिवार कहां है और क्या करता है… आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।
रेखा के कितने भाई बहन हैं
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपने बॉलीवुड प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी है। यह बात तो सभी जानते हैं कि रेखा साउथ के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन की बेटी है, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पिता ने कभी उन्हें नहीं अपनाया और ना ही कभी उन्हें अपना सरनेम दिया। रेखा एक भरे पूरे परिवार से आती है। जेमिनी गणेशन ने चार शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी पुष्पावलि जो कि रेखा की मां थी और दूसरी शादी सावित्री साउथ की एक्ट्रेस थी। सावित्री रेखा की सौतेली मां थी। जेमिनी गणेशन को इन चारों शादियों से उनके 8 बच्चे थे। पहली पत्नी से चार बेटियां, दूसरी पत्नी से दो बेटियां, तीसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी।
भाई-बहनों से कैसे है रेखा के संबंध
पिता के साथ रेखा के संबंध कभी अच्छे नहीं थे, मगर भाई बहनों संग रेखा का रिश्ता बेहद मजबूत था और आज भी है। रेखा की तरह उनके दूसरे भाई-बहन ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। इनमें से कई तो मीडिया के कैमरे से दूरी ही पसंद करते हैं। रेखा की सगी बहन राधा ने शादी के पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ा बहुत काम किया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी करियर को छोड़ दिया।
रेखा की एक बहन रेवती स्वामीनाथन अमेरिका में डॉक्टर है, वही उनकी छोटी बहन डॉक्टर कमला सलवार आज चेन्नई में एक अस्पताल चलाते हैं। बता दें वह एक गाइक्नोलॉर्जिस्ट है। रेखा की चौथी बहन नारायणी गणेशन पत्रकार है, वह साइंस फिलॉसफी हेरिटेज पर लेखन करना पसंद करती हैं। रेखा की पांचवी बहन विजया पॉपुलर फिटनेस एक्सपर्ट है और उनकी छोटी बहन जया श्रीधर डॉक्टर है और साथ में हेल्थ एडवाइजर भी है।
कौन है रेखा के पिता जेमिनी गणेशन
साउथ के हार्टथ्रोब कहे जाने वाले जेमिनी गणेशन इंदौर के सुपरस्टार रह चुके हैं। उनके चार्मिंग लुक्स पर उस दौर में लड़कियां मर मिटती थी। जैमिनी खासतौर पर तमिल सिनेमा में काम करते थे। उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में काम किया, क्योंकि उनकी रोमांटिक फिल्में बहुत चलती थी। 1947 में फिल्म मिस मालिनी से उन्होंने फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया था। पांच दशक के अपने करियर में जेमिनी गणेशन ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा रेखा की सौतेली मां सावित्री के साथ पसंद की गई। दोनों को सेट पर प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।
180 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है रेखा
रेखा पर बेहद कम उम्र में ही घर की जिम्मेदारी आ गई थी, ऐसे में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही काम करना शुरू कर दिया था। रेखा की पहली फिल्म Inti Guttu थी। रेखा ने साउथ फिल्मों में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड का रुख किया था और 80 के दशक में जब रेखा बॉलीवुड में आई, तो उनकी खूबसूरती ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया। रेखा ने अपने बॉलीवुड सफर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में रेखा लीड एक्ट्रेस के तौर पर ही नजर आई हैं।