रेखा की है 6 बहनें, एक से हुबहु मेल खाती है शक्ल, तस्वीरें देख बतायें इनमें से कौन है?

Bollywood Actress Rekha Sister: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रेखा का नाम एवरग्रीन एक्ट्रेस के तौर पर लिया जाता है। रेखा इंडस्ट्री की लेजेंट एक्ट्रेस है। ऐसे में उन्हें चाहने वाले और उन पर प्यार लुटाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। रेखा की खूबसूरती के चर्चे दुनिया भर में सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में अभिनय की दुनिया से परे उनके फैंस उन्हें निजी जिंदगी में फॉलो करना भी पसंद करते हैं। रेखा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय और अपनी खूबसूरती का डंका बजाया है, लेकिन इन सबके बावजूद रेखा को कभी सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ, ना पिता से और ना ही पति से…। ऐसे में आइए हम आपको रेखा के परिवार के बारे में बताते हैं, जिनमें उनकी एक सगी बहन 5 सौतेली बहन और एक भाई शामिल है। इनमें से एक से रेखा की हू-ब-हू शक्ल मिलती है।

Bollywood Actress Rekha Sister

रेखा की कितनी बहने हैं?

साल 1954 में चेन्नई में जन्मी बॉलीवुड एवरग्रीन एक्ट्रेस का टाइटल अपने नाम कर चुकी रेखा का जन्म बॉलीवुड एक्टर जेमिनी गणेशन के घर हुआ था। जब रेखा का जन्म हुआ तब उनके माता-पिता ने शादी नहीं की थी। ऐसे में रेखा को बाप का नाम नसीब भी नहीं हुआ। रेखा के अपने पिता के साथ कभी करीबी संबंध भी नहीं रहे। वही बात रेखा के भाई-बहनों की करें तो बता दें कि रेखा की कुल 6 बहनों और एक भाई है। इनमें से एक उनकी सगी बहन है, जिसका नाम राधा है।

Bollywood Actress Rekha Sister

रेखा के पिता ने की थी चार शादियां

जेमिनी गणेशन रेखा के पिता है। उन्होंने पहली शादी अलामेलु से की थी, जिनसे उनके 4 बेटियां थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी पुष्पावाली से की। इनसे भी उनकी दो बेटियां हैं। इसके बाद तीसरी शादी जेमिनी गणेशन ने सावित्री से की, जिनसे उनकी एक बेटी और एक बेटा हुआ। रेखा ने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। हालांकि बता दें कि उनकी बहनों का फिल्मी करियर से कोई नाता नहीं है।

Bollywood Actress Rekha Sister

रेखा की बहनों में कोई पत्रकार है कोई डॉक्टर

बता दे रेखा की बहनों में कोई पत्रकार है तो कोई डॉक्टर। रेखा की बहनों के नाम कमला सेल्वाराज, रेवती स्वामीनाथन, विजया मुंडेश्वरी, नारायणी गणेशन, जया श्रीधर और राधा उस्मान सैयद है। इसके अलावा रेखा का एक भाई भी है, जिसका नाम सतीश कुमार है।

whatsapp channel

google news

 

रेखा के सभी भाई-बहनों में रेवती स्वामीनाथन सबसे बड़ी है। वह अमेरिका में रहती है और पेशे से एक रेडिएशन ऑनक्लोजिस्ट है। वह लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है। इसके अलावा रेखा की छोटी बहन का नाम कमला सेल्वाराज है, जो पेशे से एक डॉक्टर है। कमला चेन्नई में रहती है और अपने जीजी अस्पताल की कमान संभालती है। बता दे कमला की गिनती चेन्नई के नामचीन डॉक्टरों में होती है।

रेखा की तीसरी बहन का नाम नारायणी गणेशन है। नारायणी एक पत्रकार है। वह एक मशहूर अखबार के लिए काम करती है। रेखा की चौथी बहन का नाम विजया मुंडेश्वरी है वह एक फिजियोथेरेपिस्ट है और अपने परिवार के साथ तमिलनाडु में रहती हैं। इसके अलावा रेखा की पांचवी बहन का नाम जया श्रीधर है। वह भी मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी हुई है और बतौर मेडिकल एडवाइजर काम करती है।

Bollywood Actress Rekha Sister

कौन है रेखा की सगी बहन

रेखा की सगी बहन का नाम राधा है और उनकी बहन राधा की शक्ल हुबहू एक जैसी है। बता दें रेखा की तरह ही राधा भी एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी है। साउथ में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। शादी के बाद राधा ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था और अपने परिवार के साथ यूएस में ही सेटल हो गई थी।

Share on