कभी ‘रवि किशन’ को बॉलीवुड मे कहा जाता था ‘सस्ता मिथुन चक्रवर्ती’, फिर ऐसे बदल गयी किस्मत

भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन आज किसी ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी फ़िल्मों के साथ साथ साउथ और हिंदी फिल्म जगत में भी कई फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी सिनेमा जगत में तो उन्हें भोजपुरी का अमिताभ बच्चन के नाम से जाना जाता है। रवि किशन को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन रवि किशन ने मुंबई आकर प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। वह जौनपुर उत्तरप्रदेश से भागकर मुंबई आए थे।

शुरुआत हिन्दी फिल्मों से किया

बहुत लोगों को लगता होगा कि रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फ़िल्मों से की थी। लेकिन उन्होंने शुरुआत हिन्दी सिनेमा से की थी। साल 1992 में रवि किशन से फिल्म की शुरुआत पीतांबर से की थी। रवि किशन ने अपनी शुरुआती दिनों में कई हिंदी सिनेमा में काम किया था। 1992 से 2002 तक उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। जिसके बाद वह सइयां हमार में पहली बार भोजपुरी सिनेमा में नजर आए।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ‘सिनेमा में अलग नजर से देखा जाता था। उन्हें भैया, दूध वाला, ठेला वाला समझा जाता था। भोजपुरी हिंदी के लोगों को नीचा समझा जाता था। उन्हें अपना करियर बनाने के लिए शुक्ल टाइटल भी हटाना पड़ा था। रवि किशन ने यह भी बताया कि काम के सिलसिले में वो मुंबई की सड़कों पर पैदल ही काम के लिए चले थे।

निर्माता कहते थे सस्ता मिथुन चक्रवर्ती

रवि किशन को निर्माता सस्ता मिथुन चक्रवर्ती कहते थे और इस वजह से उन्हें काम मिलना भी मुश्किल हो गया था। रवि किशन से कहा गया कि उनकी शक्ल मिथुन चक्रवर्ती से मिलती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही एक मिथुन चक्रवर्ती है तो उन्हें सस्ती मिथुन की जरूरत नहीं है।

whatsapp channel

google news

 

रवि किशन ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की है। जहां तक उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार कहे जाने की बात है तो पहली बार उन्हें फिल्म गंगा के साउंड रिलीज के समय अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी सुपरस्टार कहकर पुकारा था। साल 2006 में आई फिल्म गंगा के बाद से रवि किशन पूरी तरह से भोजपुरी सिनेमा में काम करने लगे। हालांकि बीच-बीच में कुछ मौके ऐसे भी आए जब उन्होंने हिंदी प्रोजेक्ट भी उठाए।

Share on