हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में खुद को एक सफल रूप से स्थापित करना बेहद कठिन हैं। यहां ना जाने हर साल कितने लोग अपने सपनो को पूरा करने आते हैं। मगर उनमे से कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें सफलता मिलती हैं। हालांकि एक आम इंसान से एक सुपरस्टार बनने के दौरान उन्हें बेहद स्ट्रगल भी करना पड़ता है। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो या अमिताभ बच्चन, यहां हर किसी ने अपनी एक पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इन्ही में से एक हैं सुपरस्टार रवि किशन जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ना जाने कितनी परेशानियों का सामना किया। तो चलिए आज हम आपको एक्टर से जुड़ी कुछ अनसुनी बाते बताते हैं।
पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए थे रवि किशन :-
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन को आज कौन नही जानता। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। यही नही, रवि किशन ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी खुद को साबित किया और आज बीजेपी से सांसद भी बन चुके हैं।
भले ही इन मुकामों को हासिल कर आज रवि किशन एक शान की जिंदगी जीते हैं मगर उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वह पाई-पाई के लिए मोहताज थे। जिंदगी से उस दौरान हार मान चुके रवि किशन के लिए उनका सहारा उनके पिता बने थे।
बेटी और पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के भी नही थे पैसे :-
खबरों की माने तो कहा ये भी जाता है कि जब रवि किशन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तब उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
लेकिन उस दौरान उनके पास उतने भी पैसे नही थे कि वह अपनी बेटी और पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज करा सके। फिर जाकर उन्होंने अपना एक खेत गिरवी रख अपनी बीवी और पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाया।
पैसों की तंगी के कारण रामलीला में बनते थे सीता :-
अपने एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि घर में आर्थिक तंगी को देख वह रामलीला में सीता तक बन जाया करते थे। हालांकि जब घरवालों को इस बात की जानकारी होती थी तो वे लोग उनकी खूब पिटाई करते थे।
इसलिए उन्होंने अपने बचपन में ही घर को छोड़ने का फैसला ले लिया था। आपको बतादें कि साल 2003 में रवि किशन को उनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म मिली थी जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। फिर इस फ़िल्म के बाद रवि ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
Share on