निधन! रवीना टंडन के घर में पसरा मातम, अचानक निधन की खबर से हिला बॉलीवुड

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 फरवरी 2022, 6:31 अपराह्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पिता और फेमस फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन (Ravi Tandon Dies) हो गया है। इस खबर ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। रवी टंडन के निधन (Ravi Tandon Death) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। वहीं पिता के निधन की खबर को खुद रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम (Raveena Tandon Instagram) के जरिए साझा किया है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपना दुख जाहिर किया।

Raveena Tandon Father Ravi Tandon

नहीं रहें रवि टंडन

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन 87 साल के थे। उनका निधन शुक्रवार यानी आज दोपहर में हुआ। अचानक पिता के चले जाने से रवीना टंडन बहुत दुखी है। रवीना टंडन ने इस दौरान अपने पोस्ट में अपने पिता के साथ चार तस्वीरों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह अपने पिता का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान मुस्कुराते हुए दोनों एक इवेंट में एंट्री कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

इसके साथ ही उन्होंने अपने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ अपने बचपन को साझा करती हुई दिख रही हैं। रवीना टंडन ने इस दौरान पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी…मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी…लव यू पापा।

Raveena Tandon Father Ravi Tandon

रवीना टंडन के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। वही इस खबर से एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बता दे रवि टंडन ने अब तक के अपने सफर में कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया था, जिनमें मजबूर, मुक़द्दर, नजराना जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।