Rashmika Mandanna Boyfriend: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों के चलते लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही दोनों की लव-अफेयर की खबरों में अब एक नया मोड़ आ गया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लगातार वायरल हो रही इन खबरों पर अब एक्ट्रेस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलकर अपना रिएक्शन दिया है।
27 साल की हुई रश्मिका मंदाना
हाल ही में रश्मिका मंदाना 27 साल की हुई है और अपने 27वें जन्मदिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। रश्मिका मंदाना हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है और यह बेहद आम बात है, लेकिन विजय देवरकोंडा के साथ उनका रिश्ता बीते कुछ सालों में खासा सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि दोनों को कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर रिएक्शन देते नहीं देखा गया है।
क्या लिवइन में है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?
वही हाल ही में जब एक्ट्रेस ने अपने 27वें में जन्मदिन पर अपना एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, तो इस दौरान हर किसी का ध्यान रश्मिका मंदाना के वुडन बैकग्राउंड पर गया, जिसमें विजय देवरकोंडा भी कई तस्वीरों को साझा कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो मे लोगों ने यह भी नोटिस किया कि रश्मिका की उंगली में एक अंगूठी थी, जो विजय देवरकोंडा की फेवरेट रिंग है। यूजर्स ने इसी के साथ दोनों के लिव इन रिलेशनशिप को लेकर दावे करना शुरू कर दिया है।
View this post on Instagram
27 साल की रश्मिका मंदाना का यह जन्मदिन का थैंक्स वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रश्मिका मंदाना ने जब से इस वीडियो को शेयर किया है, तभी से लोगों ने दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बातें करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कह पाना अभी मुश्किल है।
बात रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की करे तो बता दे कि दोनों 2 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें एक गीता गोविंदम है और दूसरी डियर कॉमरेड… इन दोनों ही फिल्मों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। इन फिल्मों के साथ ही दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हुए, लेकिन अब तक दोनों में से कभी किसी ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है।