सिर्फ 11 साल बॉलीवुड में रह रणवीर सिंह ने बनाई करोड़ो की प्रोपर्टी, कई बंगले के साथ है लक्सरियस गाड़ियों का कलेक्शन

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 12 जुलाई 2021, 2:45 अपराह्न

बॉलीवुड के बाजीराव कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। बिना किसी गॉडफादर के रणवीर ने ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई बल्कि आज उनका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टरों की लिस्ट में भी शुमार है। साल 2010 में फ़िल्म बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाले रणवीर ने आज बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं जिनमे बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिम्बा जैसे नाम शामिल है।

सिर्फ 11 साल बॉलीवुड में रह रणवीर सिंह ने बनाई करोड़ो की प्रोपर्टी, कई बंगले के साथ है लक्सरियस गाड़ियों का कलेक्शन

फिल्मों में अपनी एक्टिंग के अलावा रणवीर अपने अनोखे स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें बेहद ही अतरंगी कपड़ों में स्पॉट किया जाता है और यही उनकी खासियत भी है। अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाले रणवीर ने अभी हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। तो चलिए इस खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि आखिर में रणवीर सिंह कुल कितने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

साल में इतने करोड़ रुपये कमाते हैं रणवीर :-

बात करें अगर रणवीर सिंह के एक साल की कमाई की तो अभिनेता साल में कुल 30 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर कई तरह के ब्रांड्स को भी एंडोर्स करते है जिनके लिए वह करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और विज्ञापनों के लिए भी मोटी रकम वसूल करते हैं। यही नही संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में काम करने के बाद रणवीर ने अपने फीस में इजाफा कर दिया था।

महंगी गाड़ियों का है शौक :-

हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिन्हें महंगी गाड़ियों का खूब शौक है। उन्ही में से एक सितारें रणवीर सिंह भी है। एक्टर के पास कई महंगी और लक्सरियस गाड़ियों का कलेक्शन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर के पास Aston Martin Rapid S है जिसकी कीमत लगभग 3.88 करोड़ रुपए है। यही नही एक्टर के पास जैगवार एक्सजेएल और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां भी है जिनकी कीमत 99.56 लाख और 1.85 करोड़ की है।

मुंबई-गोवा समेत कई जगहों पर है प्रॉपर्टी :-

सिर्फ 11 साल बॉलीवुड में रह रणवीर सिंह ने बनाई करोड़ो की प्रोपर्टी, कई बंगले के साथ है लक्सरियस गाड़ियों का कलेक्शन


गाड़ियों के अलावा रणवीर सिंह के पास लगभग 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है जिनके वह अकेले मालिक हैं। इतना ही नही साल 2015 में रणवीर ने साउथ मुंबई में खुद का एक 8 करोड़ का शानदार बंगला खरीदा था। साथ ही एक्टर के पास मुंबईमें भी एक सी-फेसिंग फ्लैट है जिसकी कीमत 15 करोड़ है। इसके अलावा गोवा में भी रणवीर का एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा की है।

1 हज़ार से भी ज्यादा जूते है रणवीर के पास :-

सिर्फ 11 साल बॉलीवुड में रह रणवीर सिंह ने बनाई करोड़ो की प्रोपर्टी, कई बंगले के साथ है लक्सरियस गाड़ियों का कलेक्शन


वैसे तो फ़िल्म इंडस्ट्री में हर किसी को अजीबो गरीब शौक होते है और एक्टर रणवीर सिंह भी उन्ही में से एक हैं। जी हां, एक्टर को स्टाइलिस्ट जूतों का बेहद शौक है। तभी तो रणवीर के पास लगभग 1 हजार से भी ज्यादा जूते है जिनकी कीमत 68 लाख रुपयों के पार है। हालांकि जूतों के अलावा रणवीर अपने अतरंगी कपड़ों के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

About the Author :