रानू मंडल बनी दुल्हन! फिर अपनी सुरीली आवाज में गाया ये पॉप्युलर गाना, Viral हुआ VIDEO

सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल (Ranu Mondal) का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal New Video Viral) दुल्हन के जोड़े में सजी हुई नजर आ रही है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी गहनों में बंगाली दुल्हन की तरह पूरा लुक कैरी किया है। खास बात यह है कि इस ब्राइडल लुक में रानू मंडल बंगाली गाना कच्चा बदाम (Ranu Mondal Cing Kacha Badam) गाती नजर आ रही है।

Ranu Mondal

याद दिला दे पश्चिम बंगाल के एक मूंगफली बेचने वाले भुवन बडियाकर ने यह गाना गाया था। उनके इस गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और यह टॉप ट्रेंड का हिस्सा बन गया। इतना ही नहीं इसके बाद यह गाना रिकॉर्ड भी किया गया।

whatsapp channel

google news

 

रानू मंडल ने गाया कच्चा बादाम

वही वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल कच्चा बदाम गाने को गाती नजर  आ रही है, जिसे लेकर लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रानू मंडल के इस वीडियो को किसने रिकॉर्ड किया है, इस बात का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रानू मंडल का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में पूरी तरह से कामयाब रहा है।

Ranu Mondal

रानू मंडल के इस वीडियो के वायरल में होने के बाद लोग उस पर अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कोई रानू मंडल का मजाक उड़ा रहा है, तो कोई कह रहा है इन्होंने तो कच्चा बादाम का मजाक ही बना कर खराब कर दिया है। याद दिला दे रानू मंडल वही महिला है जो साल 2019 में एक पुराना गाना गाने के बाद रातों-रात स्टार बन गई थी। दरअसल उस दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर एक इंजीनियर ने गाना गाते देखा था और उसने उनका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

Share on