Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने शेयर किया बेडरूम से Video, देखते ही फैंस ने कर दिया Viral

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अक्टूबर 2022, 1:21 अपराह्न

रानी चटर्जी ने अपना एक नया वीडियो (Rani Chatterjee New Video) शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल यह वीडियो रानी चटर्जी के बेडरूम का है, जिसमें वह ब्लू कलर की साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं।

Rani Chatterjee bedroom video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अदाकारा में से एक रानी चटर्जी 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों और मजेदार वीडियो (Rani Chatterjee Video Viral) के जरिए फैंस का एंटरटेनमेंट भी करती हैं। वहीं अब रानी चटर्जी ने अपना एक नया वीडियो (Rani Chatterjee New Video) शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल यह वीडियो रानी चटर्जी के बेडरूम का है, जिसमें वह ब्लू कलर की साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं।

Rani Chatterjee

वायरल हुआ रानी का बेडरुम वीडियो

अपनी इस वीडियो में रानी चटर्जी बेड पर लेटे हुए एक गाने पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही है, जिसका बोल जियरा होकेला बेकरार पिया… इस वीडियो में रानी के एक्सप्रेशन काफी जबरदस्त है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में सैकड़ों लोगों ने रानी चटर्जी की अदाओं और उनके अंदाज की तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

रानी चटर्जी का यह वीडियो शेयर होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा- ये उनका फेवरेट गाना है। बता दे रानी चटर्जी ने जिस गाने पर लिप सिंग करते हुए यह मजेदार वीडियो शेयर किया है इस गाने को पामेला जैन ने गाया है।

इस फिल्म में नजर आने वाली है रानी

बात रानी चटर्जी के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे की रानी इन दिनों सौगंध भोलेनाथ की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रानी के साथ समर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को सूर्यकांत ताम्र दमन डायरेक्ट कर रहे हैं और यही इस फिल्म के लेखक भी हैं।

बता दे कुछ दिन पहले ही रानी चटर्जी ने अपनी इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- नई फिल्म, नया किरदार.. सौगंध भोलेनाथ की… मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे हर किरदार निभाने का मौका मिला।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।