Ranbir Kapoor Birthday: सिर्फ 12वीं पास कर 40 की उम्र मे रणबीर कपूर ने बना लिए करोड़ों, जाने नेट वर्थ

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने दमदार अभिनय से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। रणबीर कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का चार्मिंग चॉकलेट बॉय भी कहा जाता है। रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। एक ओर जहां रणबीर की फिल्मों (Ranbir Kapoor Films) ने उनके करियर की शुरुआत में आसमान की बुलंदियों को छुआ तो वहीं बीते कुछ समय से रणबीर कपूर की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। हालांकि कैरियर की इस उठा-पटक के बीच भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Net Worth) की टोटल नेटवर्थ आलिया भट्ट (Alia Bhatt Net Worth) से कहीं ज्यादा है।

Ranbir Kapoor

जल्द माता-पिता बनने वाले है आलिया-रणबीर

रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि अब उनके अफेयर्स पर फुलस्टॉप लग गया है, क्योंकि रणबीर कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पटाका गर्ल आलिया भट्ट से शादी कर ली है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बता दे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी और शादी के 2 महीने बाद ही दोनों ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया कि बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Ranbir Kapoor

whatsapp channel

google news

 

रणबीर कपूर का सफरनामा

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि बता दें कि इस फिल्म में डेब्यू करने से पहले रणबीर कपूर ने संजय की फिल्म ब्लैक के लिए उन्हें असिस्ट किया था। रणबीर ने अपने करियर में अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया। अपने दमदार अभिनय के चलते उन्होंने लोगों का दिल भी जीता। रणबीर की सुपरहिट फिल्मों के लिस्ट में रॉकस्टार, बर्फी, राजनीति, ये जवानी है दीवानी, ए दिल है मुश्किल, तमाशा जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। हालांकि रणबीर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट छोटी नहीं है।

Ranbir Kapoor

आलिया-रणबीर की नेटवर्थ में कितना अंतर है?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नेटवर्थ में काफी बड़ा अंतर है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की नेटवर्थ 45 मिलियन डॉलर यानी करीबन 337 करोड रुपए की है। रणबीर कपूर किसी भी प्रमोशन या ऐड के लिए 5 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर का कार कलेक्शन भी काफी लंबा चौड़ा है।

Ranbir Kapoor

वहीं दूसरी ओर बात आलिया भट्ट की करें तो बता दे कि आलिया भट्ट की नेटवर्थ 21.7 मिलियन डॉलर यानी करीबन 158 करोड रुपए की है। आलिया भट्ट ने अब तक के अपने करियर में जितनी भी फिल्मों में काम किया है लगभग सभी सुपरहिट साबित हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी आलिया भट्ट की नेटवर्थ रणबीर कपूर से कम है।

पढ़ाई से बचने के लिए चुना था एक्टिंग का कैरियर

रणबीर कपूर का पूरा परिवार अभिनय की दुनिया से जुड़ा हुआ है, लेकिन रणबीर कपूर ने अभिनय की दुनिया को क्यों चुना था यह जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा खुद एक चैनल से बातचीत के दौरान किया था। इस दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि- हम सब के ऐक्टर बनने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है। हमारे परिवार में किसी ने भी पढ़ाई नहीं की है और सभी को एक्टर बनना पड़ा। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने दादा राज कपूर और बाकी सबसे ज्यादा पढ़ाई की है, क्योंकि वह 12वीं पास है।

Ranbir Kapoor

करोड़ों में है रणबीर कपूर का कार कलेक्शन

रणबीर कपूर के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनकी इस कार कलेक्शन के लिस्ट में उनकी सबसे पसंदीदा कार लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी A8L, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, ऑडी R8, मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63 जैसी कार्स शामिल हैं।

Share on