नवरात्रि पर ‘रामायण’ की ‘सीता’ के दिखे पुराने अवतार, 33 साल बाद हुए माता के दर्शन; देखें PHOTOS

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 मार्च 2023, 10:16 पूर्वाह्न

Dipika Chikhlia Recreates Her Sita Look: रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 90 के दशक की रामायण से हर घर में प्रचलित हुई दीपिका चिखलिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दीपिका को आज घर में माता सीता के किरदार के तौर पर इसी नाम से जाना भी जाता है। सालों बाद भी एक्ट्रेस को लोग माता सीता की छवि के तौर पर बेहद पसंद करते हैं। वही खुद दीपिका चिखलिया ने भी 33 साल बाद एक बार फिर से माता सीता का वही अवतार दिखा फैंस के दिलों को लूट लिया है। दीपिका चिखलिया की यह नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Deepika Chikhalia

33 साल बाद फिर नजर आई माता सीता

दीपिका एक बार फिर से माता सीता के किरदार में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने 33 साल पुरानी ऑरेंज साड़ी पहन माता सीता के गेट अप को रीक्रिएट किया है, जिसकी कुछ वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों में दीपिका चिखलिया ऑरेंज साड़ी माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आए हैं। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका का यह अवतार देख फैंस को 90 के दशक की रामायण याद आ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 इन वीडियो में दीपिका भगवान राम की भक्ति में बैठी उनकी पूजा आरती करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि इस दौरान दीपिका ने जो साड़ी पहनी है, वह वही सालों पुरानी साड़ी है जो उन्होंने शो में पहनी थी। सालों बाद भी दीपिका चिखलिया को सीता में के गेट अप में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यही वजह है कि उनकी इस वीडियो पर फैंस भर-भर कर कमेंट में प्यार बरसा रहे हैं।

दीपिका चिखलिया की इन वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मैम, सीता जी को याद करो तो आपकी ही सूरत जहन में आती है। तो वहीं एक ने कहा- 33 साल पुरानी माता सीता की याद आ गई। बता दे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि प्रोजेक्ट के नाम को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।