‘राम तेरी गंगा मैली’ में बोल्ड सीन देने वाली मंदाकिनी अब दिखती है ऐसी, बोल्डनेस मे नहीं है कमी

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी नजर आती है, असल में यह उतनी ही सस्पेंस से भी भारी है। इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने कभी एक फिल्म से रातों-रात स्टारडम का आसमान छुआ तो अगले ही पल वह इंडस्ट्री से गायब हो गए और दुबारा कभी पीछे मुड़कर इंडस्ट्री का रुख नहीं किया। ऐसे चेहरों की लिस्ट में एक चेहरा राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Mailli) की एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini Aka Yasmeen Joseph) का भी है।

Mandakini Aka Yasmeen Joseph

एक फिल्म ने बना दिया स्टार

राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी ने रातों-रात सभी को अपना दीवाना बना दिया था। सफेद साड़ी में नजर आई मंदाकिनी ने अपने बोल्ड अंदाज से न सिर्फ लोगों को घायल किया, बल्कि फिल्म को हिट करने का श्रेय भी उन्हीं के नाम रहा।

Mandakini Aka Yasmeen Joseph

whatsapp channel

google news

 

22 साल की उम्र में किया डेब्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी खूबसूरती की बात आती है, तो मंदाकिनी का जिक्र जरूर होता है। आज भी लोग खूबसूरती के लिए मंदाकिनी को याद करते हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में राज कपूर ने अपनी फिल्म में ब्रेक दिया था। यह फिल्म साल 1985 में आई थी। इस फिल्म से ना सिर्फ मंदाकिनी को एक स्टार की पहचान मिली, बल्कि साथ ही उन्होंने फिल्म फेयर में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी अपने नाम किया।

Mandakini Aka Yasmeen Joseph

लाखों लोगों का दिल अपनी एक ही फिल्म से जीतने वाली मंदाकिनी इस फिल्म के बाद कुछ और फिल्मों में नजर आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ऐसे में हर कोई हैरान था कि करियर की शुरुआत में नाम, शोहरत, बुलंदी, सफलता सब की झलक देखने के बाद भी आखिर एक्ट्रेस अचानक गायब क्यों हो गई।

Mandakini Aka Yasmeen Joseph

दाउद के साथ जुड़ा नाम और डूब गया करियर

अपने छोटे से फिल्मी करियर में मंदाकिनी ने 45 फिल्मों में काम किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें फिल्म मिलना बंद हो गया था। कहा जाता है इसके पीछे का कारण अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम थे।

Mandakini Aka Yasmeen Joseph

90 के दशक में हर किसी को अपनी नीली आंखों से घायल करने वाली मंदाकिनी के प्यार में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गिरफ्तार हो गए थे। मंदाकिनी और दाऊद को कई बार एक साथ सपोर्ट भी किया गया था। दोनों के लव अफेयर की चर्चा हुई, तो मंदाकिनी भी खुलकर उनके साथ नजर आने लगी और इंडस्ट्री में तहलका मच गया।

वहीं साल 1996 में मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया। इस दौरान मंदाकिनी से भी काफी पूछताछ हुई। घटना के बाद एक्ट्रेस को ना सिर्फ फिल्म मिलनी बंद हो गई, बल्कि वह खुद भी मीडिया के कैमरे से दूर रहने लगी। साल 1996 में मंदाकिनी को आखरी बार जोरदार फिल्म में देखा गया था।

हाल फिलहाल मंदाकिनी सिल्वर स्क्रीन की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फैंस से जुड़ी रहती है। मंदाकिनी के लुक और स्टाइल में भले ही बदलाव हुआ हो, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी जस की तस बरकरार है।

Share on