Ram Charan Wife Upasana Baby Bump: RRR फिल्म से वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुए साउथ के सुपरस्टार रामचरण 38 साल के हो गए हैं। 27 मार्च को रामचरण ने अपना 38वां जन्मदिन काफी ग्रैंड तरीके से मनाया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था, जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए। इस फंक्शन में रामचरण की पत्नी उपासना भी उनके साथ नजर आई। उपासना में इस दौरान पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। बतादे उपासना साढ़े 5 महीने की प्रेग्नेंट है और शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है।
पिता बनने वाले हैं साउथ एक्टर राम चरण
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुए रामचरण अपनी शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं। बता दे रामचरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी और इस साल दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वही उपासना में अपनी प्रेगनेंसी के बाद पहली बार अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। सोशल मीडिया पर उपासना की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
राम चरण के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद जहां कई लोग राम चरण को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, तो वह भारी तादाद में उनके फैंस दोनों को जल्द माता-पिता बनने के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दे इस दौरान उपासना ने रॉयल ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। साथ ही उनके चेहरे का प्रेगनेंसी ग्लो भी उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा था। वही बात राम चरण की करें तो बता दे कि अपने जन्मदिन की पार्टी में रामचरण ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था।
रामचरण और उपासना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते हैं। दोनों ने 14 जून 2012 को शादी की थी और शादी के 10 साल बाद वह अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं।