18 साल पहले वाले राम चरण को देख दंग हो जायेंगे आप, लुक देख पूछ बैठेंगे- क्या धोनी के है फैन

Ram Charan Old Photos Viral: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम चरण सिंह आज 38 साल के हो गए हैं। इतनी कम उम्र में रामचरण में अपनी मेहनत के दम पर 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति खड़ी कर दी है। आज राम चरण का नाम और चेहरा किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनकी पहचान उनकी दमदार एक्टिंग और उनका जबरदस्त डांस है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रामचरण की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में आइये हम आपको आपके फेवरेट स्टार राम चरण का पहला ऑडिशन दिखाते हैं, जो उन्होंने 18 साल पहले यानी 20 साल की उम्र में दिया था।

Ram Charan

20 साल की उम्र में रामचरण ने दिया था पहला ऑडिशन

साउथ सुपरस्टार रामचरण ने अपना पहला ऑडिशन 20 साल की उम्र में दिया था। उनके इस ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। राम चरण ने जब पहला ऑडिशन दिया था उस समय वह मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे और एक्टर बनने के गुण सीख रहे थे। पढ़ाई के दौरान ही राम चरण में अपना पहला ऑडिशन दिया था।

Ram Charan

धोनी के फैन लगते थे राम चरण

रामचरण के इस ऑडिशन में देखकर आप उन्हें बिल्कुल पहचान नहीं पाएंगे। लंबे बाल, पतली सी कद-काठी, आंखों पर लगा चश्मा यह सब कुछ देख कर आप कहेंगे कि लगता है महेंद्र सिंह धोनी के फैन है। रामचरण ने ये ऑडिशन एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ दिया था। इत्तेफाक देखिए कि आज दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन चेहरे हैं। श्रिया सरन बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने दृश्यम और दृश्यम 2 फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाया है।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/_GRIl8UDqP8" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

वही बात रामचरण की एक्टिंग की करें तो बता दें कि रामचरण की दमदार एक्टिंग की चर्चा तो इस समय दुनिया भर में हो रही है। आरआरआर फिल्म से उन्होंने वैश्विक प्रसिद्धि हासिल की है। वही इस ऑडिशन में आज के राम चरण को देखकर आपके लिए 18 साल पुराने राम चरण को पहचानना मुश्किल हो जाएगा। नहीं यकीन तो देख लीजिए यह वीडियो…

whatsapp channel

google news

 

साउथ सुपरस्टार के बेटे हैं रामचरण

रामचरण ने भले ही अपना नाम अपने दमदार अभिनय और अपनी मेहनत के दम पर कमाया हो, लेकिन बता दे कि उनका घराना भी फिल्मी है। दरअसल उनके पिता चिरंजीवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। साथ ही रामचरण का परिवार बिजनेस वर्ल्ड में भी काफी बड़ी पहचान रखता है। रामचरण के पास अपनी खुद की एयरलाइन कंपनी और पोलो राइडिंग क्लब है। इन दोनों कंपनियों के मालिक रामचरण ही है।

Share on