कंगना से भिड़ी राखी सावंत कहा-‘देश की गद्दार है दीदी…’; एक्ट्रेस की विडियो शेयर कर दी कुत्ते की आवाज

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 13 नवम्बर 2021, 3:06 अपराह्न

कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।’ अब इसे लेकर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी ने इंस्टाग्राम पर कंगना के इंटरव्यू वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना माइक लेकर बोल रही हैं, लेकिन उनके आवाज की जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए राखी ने लिखा है कि ‘देश की गद्दार है दीदी…’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

कंगना नहीं है पद्मश्री की हकदार

नवाब मलिक

कंगना के बयान पर महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे अभिनेत्री के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और सरकार को उनसे पद्मश्री वापस ले लेना चाहिए। साथ ही अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

वरुण गांधी

अब इस मामले पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ने किया शिकायत दर्ज

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन

यह मामला यहां तक भी नहीं रुका, आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कंगना के खिलाफ इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस के पास शिकायत भी की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

About the Author :