राखी सावंत ने रितेश को कहा ‘भाड़े का पति’? सरेआम किया दोनों ने रिश्ते का खुलासा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 फरवरी 2022, 1:33 अपराह्न

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा से अपने बोल्ड अंदाज के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाती हैं। राखी सावंत के बेबाक बयान कई बार उनकी निजी जिंदगी के भी कई बड़े खुलासे कर देते हैं। वही बिग बॉस 15 में राखी अपने पति रितेश के साथ नजर आई। लंबे समय से राखी के पति को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में खत्म हो गई और हर किसी ने राखी के रितेश को नेशनल टीवी पर देखा, लेकिन बीते दिनों में राखी सावंत के पति को सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से बुलाया जा रहा है। वहीं अब राखी ने भी रितेश (Rakhi Sawant And Ritesh) को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं।

Rakhi Sawant And Ritesh

रितेश संग रिश्ते पर राखी का खुलासा

इस दौरान राखी सावंत ने अपने पति रितेश के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया कि वह और रितेश अब सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस 15 से बाहर निकलने के बाद हम अब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनके कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं, जिसे सुलझाने की वह कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने अपने मामलों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

इस दौरान राखी सावंत से जब पूछा गया कि- अगर अब आप अच्छे दोस्त हैं, तो फिर पहले क्या थे? इसके जवाब में राखी सावंत ने कहा- पति-पत्नी… राखी ने आगे कहा- सबने कहा कि मेरा भाड़े का पति है, अब भाड़े का है…तो भाड़े का ही सही… उसमें क्या है, लेकिन अभी हम अच्छे दोस्त हैं। कुछ मामले ऐसे हैं जिन्हें मैं फिलहाल डिस्कस नहीं कर सकती हूं।

Rakhi Sawant And Ritesh

इस दौरान राखी सावंत और रितेश के भविष्य के रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने सिर्फ इशारा किया… फिलहाल राखी सावंत अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर अपना वजन कम करने में जुटी हुई है। इस बात का खुलासा भी राखी सावंत ने किया था। राखी ने बताया कि बिग बॉस 15 के बाद पार्टी में सलमान सर (Salman Khan) ने उनसे कहा था कि- तुम अपना वेट कम करो, मैं तुम्हें अच्छे काम और गाने दूंगा। इसलिए मैं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की तरह ग्लूटेन फ्री फूड खा रही हूं और वर्कआउट कर रही हूं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।