हनीमून वीडियो कैमरे के सामने प्ले कर फंसी राखी सांवत, खुशी जाहिर करते-करते शर्म से लाल हुआ चेहरा, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जनवरी 2023, 11:13 पूर्वाह्न

Rakhi Sawant Honeymoon Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई है। राखी सावंत ने हाल ही में आदिल दुर्रानी संग शादी (Rakhi Sawant And Adil Durrani Marriage) की है। वही उनकी शादी के जो सर्टिफिकेट सामने आए हैं उसके मुताबिक यह शादी 7 महीने पहले हुई थी, जिसका खुलासा उन्होंने अभी किया है। राखी सावंत की शादी की तस्वीरों के बीच इन दिनों उनका एक नया ही वीडियो (Rakhi Sawant And Adil Durrani Video Viral) सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो खुद राखी सावंत ने ही मीडिया के कैमरों के सामने दिखाया है, जिसे दिखाते-दिखाते वह खुद ही शर्म से लाल हो गई।

Rakhi Sawant And Adil Durrani

आदिल और राखी का हनीमुन वीडियो वायरल

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी दोनों ही इन दिनों पैपराजी के अलग-अलग सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आदिल और राखी सावंत से उनकी शादी से लेकर उनके हनीमून तक से जुड़े कई अलग-अलग सवाल किए जा रहे हैं। वही हाल ही में जब पैपराजी ने दोनों को घेरा तो इस दौरान राखी के जन्मदिन और उनके हनीमून को लेकर उनसे सवाल किए गए। इस दौरान आदिल ने बताया कि उन्होंने राखी सावंत को दुबई में हनीमून पर सरप्राइज दिया था। आदिल ने अपने फोन में सरप्राइज के फोटो और वीडियो भी दिखाये।

Rakhi Sawant And Adil Durrani

हनीमून का वीडियो देख शर्म से लाल हुए आदिल-राखी

आदिल दुर्रानी जब पैपराजी को यह वीडियो अपने फोन में खोल कर दिखा रहे थे इस दौरान उन्होंने अपने कमरे की झलक भी दिखाई, जिसमें उनका कमरा एक हनीमून कपल की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। बेड पर लाल रंग के गुलाब के फूल सजे हुए हैं और साथ ही बीच में बिस्तर पर राखी सावंत के लिए कुछ सरप्राइज भी रखा हुआ है। इस दौरान आदिल जब यह वीडियो दिखाते हैं, तो राखी की नजर भी उस वीडियो पर पड़ती है और वह शर्मा कर कहती है- आप तो हनीमून का बेड दिखा रहे हैं।

तोहफे में राखी को दिया सोने का फोन

इतना सुनते ही आदिल दुर्रानी भी शर्म से लाल हो जाते हैं और इसके बाद वह तुरंत अगला वीडियो प्ले करके दिखाते हैं, जिसमें राखी सावंत बताती हैं कि आदिल दुरानी ने उन्हें सोने का फोन तोहफे में दिया है। इस फोन को आदिल ने स्पेशली राखी के लिए डिजाइन करवाया है। वीडियो में नजर आ रहा गोल्ड का यह गिफ्ट काफी स्पेशल लग रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।