तीसरी बार तलाक लेने वाले है राहुल महाजन? कभी 18 साल छोटी तीसरी पत्नी की मां को ही दे बैठे थे दिल!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 जुलाई 2023, 5:36 अपराह्न

Rahul Mahajan Divorce: राहुल महाजन अपनी तीसरी पत्नी नताल्या से भी तलाक लेने वाले हैं। राहुल महाजन और नताल्या में 18 साल का अंतर है।

Rahul Mahajan Divorce: सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस से चौतरफा सुर्खियों में आए राहुल महाजन की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। सूत्रों की मानें तो राहुल महाजन अपनी तीसरी पत्नी नताल्या से भी तलाक लेने वाले हैं। राहुल महाजन और नताल्या में 18 साल का अंतर है। ऐसे में राहुल महाजन की तीसरी शादी के टूटने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। जहां एक ओर राहुल महाजन और नताल्या के डिवोर्स की खबरें चौतरफा सुर्खियों में है, तो वहीं दूसरी ओर क्या आप जानते हैं कि कभी राहुल महाजन की शादी नताल्या से नहीं बल्कि उनकी मां से होने वाली थी।

नताल्या की मां से होने वाली थी राहुल महाजन की शादी(Rahul Mahajan Divorce)

राहुल महाजन ने रियालिटी शो स्मार्ट जोड़ी में पत्नी नताल्या संग पहली मुलाकात और डेट की दिलचस्प स्टोरी साझा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि नताल्या से पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट के दौरान हुई थी। उस समय नताल्या राहुल की शादी अपनी मां से कराना चाहती थी। नताल्या ने बताया था कि- उस वक्त की बात है जब राहुल शादी करना चाहते थे और दुल्हन की तलाश कर रहे थे। ऐसे में एक समय पर मैंने उनको अपनी मॉम के साथ ही सेट करने की कोशिश की थी।

इस दौरान राहुल महाजन ने बेहद मजेदार अंदाज में नताल्या की मां की तारीफ करते हुए कहा कि- वह काफी यंग है। वह मुझसे सिर्फ 4 साल बड़ी है। इसलिए नतालिया चाहती थी कि मैं उनकी मॉम से शादी कर लूं, क्योंकि हमारे बीच उम्र का फासला बेहद कम था। हालांकि नताल्या को देखने के बाद राहुल महाजन का दिल उन पर आ गया, इसलिए उन्होंने नताल्या संग शादी करने का फैसला किया। बता दे नतालिया और राहुल महाजन ने 2018 में शादी की थी।

नतालिया से पहले दो शादियां कर चुके हैं राहुल महाजन

राहुल महाजन ने नतालिया से तीसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने साल 2006 में श्वेता सिंह से पहली शादी की, जो 2008 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में नेशनल टेलीविजन पर डिंपी गांगुली के साथ स्वयंवर किया था। डिंपी के साथ भी उनकी शादी महज 5 सालों में ही टूट गई थी। वहीं अब उनकी तीसरी शादी टूटने की खबरें भी लगातार चर्चाओं में है।

ये भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद तारक मेहता में फाइनली अब होगी दयाबेन की एंट्री, खुद असित मोदी ने दी जानकारी

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।