टूट चुकी है रश्मिका मंदाना की सगाई, जानें किससे जुड़ा था रिश्ता और क्यों टूटा ?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 जून 2023, 11:50 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna Love Affairs: ‘पुष्पा: दि रुल’ फिल्म से लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Rashmika Mandanna Love Affairs: ‘पुष्पा: दि रुल’ फिल्म से लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रश्मिका मंदाना को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग श्रीवल्ली के नाम से ही जानते हैं। रश्मिका ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के बीच यह पहचान खड़ी की है। आज रश्मिका मंदाना को हमेशा हंसते खेलते और खिलखिलाते ही कैमरे में कैप्चर किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर उनकी जिंदगी में ऐसा भी रहा जब वह बुरी तरह से टूट गई थी। यह दौर साल 2018 का था, जब उनकी सगाई रक्षित शेट्टी से टूट गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से परेशान हो गई। इस बात का खुलासा खुद रश्मिका मंदाना की मां ने किया है।

19 साल की उम्र में रश्मिका ने की थी रक्षित से सगाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ऋषभ शेट्टी के भाई रक्षित शेट्टी आज 39 साल के हो गए हैं। 6 जून 1983 को जन्मे रक्षित साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रक्षित ने साल 2010 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज वह इंडस्ट्री का एक नामचीन चेहरा है। रक्षित और रश्मिका की पहली मुलाकात उनके भाई की एक पार्टी में ही हुई थी। इस दौरान पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और बढ़ती मुलाकातों में प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद उन्होंने 3 जुलाई 2017 को प्राइवेट सेरेमनी फंक्शन में सगाई की।

रश्मिका और रक्षित के बीच सगाई के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। यह रिश्ता सितंबर 2018 में आपसी सहमति के बाद खत्म हो गया, क्योंकि रश्मिका और रक्षित ने सगाई तोड़ दी। रश्मिका और रक्षित के करियर का यह एक समय था और दोनों इस समय अपनी निजी जिंदगी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहते थे। वहीं दूसरी ओर रश्मिमिका की सगाई टूटने का असर उनके परिवार पर भी पड़ा था, जिसका खुलासा खुद उनकी मां ने किया।

रश्मिका की मां ने किया था खुलासा

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की मां सुमन ने बेटी की सगाई को लेकर एक बार खुद बताया था कि सगाई के टूटने के बाद हम सब बहुत परेशान हो गए और इस मुश्किल समय से निकलने की सभी ने काफी कोशिश की। सभी के लिए उनकी जिंदगी पहले आती है। कोई किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता। ऐसे में हम सिर्फ यह चाहते थे कि सब खुश रहे।

उन्होंने आगे बताया कि- रश्मिका ने अपनी सगाई तोड़ने का फैसला अपने परिवार और दोस्तों से बातचीत के बाद लिया था। रश्मिका और रक्षित दोनों एक दूसरे के साथ अपना फ्यूचर नहीं देख पा रहे थे, ऐसे में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। बता दे रश्मिका का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है। हालांकि जब भी दोनों से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया जाता है, तो दोनों अक्सर एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते ही नजर आते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।