MMS लीक कांड से बर्बाद हुआ करियर, अब कृष्ण भक्ति में लीन है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

Priyanka Pandit: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में शामिल प्रियंका पंडित का करियर उनके MMS वीडियो लीक हो जाने के बाद से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका पंडित ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया और बताया कि बीते साल हुए MMS लीक वीडियो कांड ने उनका करियर पूरी तरह तबाह कर दिया है। उस वायरल वीडियो की वजह से उनकी इमेज इंडस्ट्री में खराब हो गई है। यह सब को झेलने के बाद प्रियंका पंडित इन दिनों कृष्ण भक्ति में लीन नज़र आ रही है। हाल फिलहाल वह अपने कृष्ण भक्ति के कई वीडियो और तस्वीरों को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती है।

Priyanka Pandit

MMS कांड के बाद कृष्ण भक्ति में लीन हुई प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित इन दिनों भले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नजर ना आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह फुल ऑन एक्टिव रहती है। प्रियंका अपने फैंस के साथ अपने हर दिन को साझा करती है। इस कड़ी में वह अपनी तस्वीरों और अपने डांस के वीडियो को भी अपलोड करती है। प्रियंका पंडित सिर्फ कृष्ण भक्ति में ही लीन नहीं है, बल्कि इन दिनों वह कई बार वृंदावन भी जाती रहती है और जब भी मौका मिलता है तो राधा रानी के दर्शन करके आती है।

 हाल ही में प्रियंका पंडित ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह श्री कृष्ण भगवान को अपना सबसे क्लोज फ्रेंड मानती है। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरे प्यारे सखा… आपने मेरा जीवन बदल दिया… क्या कहूं आपको… आप मेरे सब कुछ हो… आप को सब पता है… भक्ति में आगे लेकर जाएं बस यही आपसे मांगती हूं। इसके साथ ही प्रियंका पंडित ने कृष्ण भक्ति में लीन अपनी कई तस्वीरों और वीडियो को भी साझा करती है।

whatsapp channel

google news

 

Priyanka Pandit

MMS कांड पर प्रियंका ने लिया पुलिस एक्शन

बता दे MMS लीक कांड के बाद प्रियंका पंडित को चौतरफा बदनामी झेलनी पड़ी थी। हाल फिलहाल प्रियंका पंडित का एमएमएस वीडियो एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि हाल ही में प्रियंका पंडित ने अपने MMS लीक कांड पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है। इस वीडियो के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। प्रियंका पंडित ने कहा- इस वीडियो ने मेरा कैरियर बर्बाद कर दिया है। मालूम हो कि प्रियंका ने इस पर कानूनी एक्शन भी लिया है और लिखित तौर पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Share on