काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका-निक, प्रियंका और निक मे किसकी संपत्ति है ज्यादा !

देश से लेकर विदेश तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इनकी जोड़ी दुनिया की मशहूर जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों अपने अपने क्षेत्र में बेहद माहिर और निपुर्ण है।

दोनों ने ही अपनी इस इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। वही दोनों की संपत्ति में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रियंका तो आज ग्लोबल स्टार बन दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा ही रही है वही निक जोनस भी एक बेहद मशहूर सिंगर हैं।

किसकी संपत्ति है ज्यादा

बात करें इस जोड़ी के कुल सम्पत्ति की तो निक जोनस की अब तक कि कमाई कुल 734 करोड़ हैं वही प्रियंका की भी एक साल की कमाई लगभग 23.4 करोड़ है। इतना ही नही साल 2019 में प्रियंका ने फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में 14वां स्थान हासिल किया था। हालांकि साल 2019 में प्रियंका ने “द स्काई इज पिंक” और “इज नॉट इट रोमांटिक” दो फिल्मों में काम किया था जिसके बाद उनकी सम्पत्ति में और इजाफा हुआ था।

न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टॉरेंट खोला है।

मगर साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण प्रियंका का जलवा कायम नही रह पाया और उस दौरान उन्हें दोनों ही जगह हॉलीवुड और बॉलीवुड में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। मगर इस साल यानी कि 2021 में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना खुद का सोना नाम का एक भारतीय रेस्टॉरेंट खोला है।

ऐसा है हॉलीवुड सफर

अगर बात करें प्रियंका के अबतक के हॉलीवुड सफर की तो उन्होंने साल 2015 में फ़िल्म “बेवॉच” से अपना डेब्यू किया था। इस फ़िल्म के बाद प्रियंका “क्वांटिको” में नजर आई थी जहां वह हर एपिसोड के लिए लगभग 3 करोड़ चार्ज करती थीं। इसके अलावा प्रियंका के पास इस समय भी हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वह काम कर रही हैं।

एक फिल्म की लेती है इतना चार्ज

फिल्मों के अलावा प्रियंका कई स्टेज शो और ब्रांड प्रमोशन भी करती हैं। जहां वह एक स्टेज शो के लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। वही अगर बात करें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तो प्रियंका बॉलीवुड में अपने एक फ़िल्म के लिये 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Leave a Comment