TV के ‘महादेव’ से होने वाली थी प्रियंका चोपड़ा की शादी, फिर इसतरह बीच मे निक दूल्हा बन बैठे

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 मई 2021, 12:03 अपराह्न

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नही। ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी प्रियंका ने अपना एक अलग नाम बनाया हैं तभी तो आज वह दुनिया की सबसे पावरफुल वीमेन की लिस्ट में भी शुमार हैं। अपने करियर की उच्चाइयों पर पहुंचने के बाद साल 2018 में प्रियंका ने हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक जोनस से शादी कर घर भी बसा लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका की शादी उनके घरवाले टीवी के महादेव यानी कि मोहित रैना से करवाने वाले थे। जी हां, सही पढ़ा आपने और इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने किया था।

एक लीडिंग टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके घर वाले चाहते थे कि वह मोहित रैना से शादी कर ले। प्रियंका ने कहा कि उनकी मौसी की ये इच्छा थी कि वह देवो के देव यानी कि मोहित रैना संग अपना घर बसा ले।

मौसी को पसंद थे मोहित

प्रियंका ने आगे अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मौसी का मानना है कि मोहित रैना एक बड़े ही संस्कारी, ईमानदार और हैंडसम लड़के हैं क्योंकि वह पर्दे पर महादेव का किरदार निभाते थे। प्रियंका ने बताया कि उनकी मौसी ने यहां तक कह दिया था कि क्योंकि वह भी एक्टिंग फील्ड में हैं तो ऐसे में उनकी और पिसी की जोड़ी परफेक्ट रहेगी।

मोहित रैना बोले काश! हो जाता

हालांकि जब मोहित रैना से इस बात के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। लेकिन अब कुछ नही कर सकते। मुझे खुशी हैं कि मैं उनकी मासी की पसंद था मगर अब तो उनकी शादी हो चुकी हैं। ऐसे में अब कुछ नही हो सकता।

1 साल पहले से थी जान पहचान

आप को बता दें कि निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका ने उन्हें करीब एक साल तक डेट किया था। एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। हालांकि अब जब प्रियंका ने शादी कर अपना घर बसा लिया है तो ऐसे में उनके फैन्स को उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।