प्रियंका चोपड़ा के घर पड़ा था IT का छापा, तौलिये में शाहिद कपूर आये थे दरवाजा खोलने

Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी हर खबर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनती है। ऐसे में बात साल 2011 की करें तो उन दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम एक अलग वजह से सुर्खियों में था। दरअसल एक दिन अचानक प्रियंका चोपड़ा के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया था, लेकिन इस खबर से ज्यादा सब लोगों का ध्यान इस बात पर था कि जब प्रियंका के घर छापा पड़ा उस दौरान आईटी अधिकारियों के लिए दरवाजा खोलने शाहिद कपूर आए थे। खास बात ये थी कि इस दौरान उन्होंने तौलिया पहना हुआ था। इसके साथ ही शाहिद और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स ने चौतरफा सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। हर इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से शाहिद कपूर संग रिश्ते को लेकर सवाल किया जाता था।

प्रियंका के घर तौलियां में क्यों थे शाहिद कपूर?

वहीं इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कुबूल किया था कि शाहिद वाकई उस समय उनके घर पर थे। प्रियंका ने बताया कि शाहिद उनके घर से केवल 3 मिनट की दूरी पर रहते थे। उस समय दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर की मौजूदगी पर सफाई तो दे दी थी, लेकिन इन सबके बावजूद शाहिद कपूर का तैलिया पहन आना और अधिकारियों के लिए गेट खोलने का मामला हर जगह सुर्खियों में छाया रहा।

whatsapp channel

google news

 

क्या रिलेशनशिप में रह चुके हैं प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर?

उन दिनों प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के रिश्ते को लेकर हर दिन कोई नई खबर सामने आती थी। ऐसे में एक बार प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लोग इसे लेकर हंसते थे, पर किसी महिला को लेकर कुछ ऐसा लिखना वाकई में बेहद तुच्ची हरकत है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय मैं अपने पेरेंट्स के साथ रहती थी। ऐसे में यह हरकतें मेरे लिए काफी नुकसानदेह रही। बता दे प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दौर में एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों की राहें भी अलग हो गई थी।

फिर बॉलीवुड फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली है। बता दे प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा में नजर आयेंगी। बता दे इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Share on