देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल लेवल पर अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी है। बात प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की करें तो प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) संग साल 2018 दिसंबर में शादी के बाद खासा सुर्खियां थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों से निक जोनस से शादी (Priyanka Chopra And Nick Jonas Marriage) की थी।
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद कई बार मंगलसूत्र (Priyanka Chopra Mangalsutra Story) पहने नजर आ चुकी है। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जो असल में एक ज्वेलरी ब्रांड के एंर्डोसमेंट के लिए किया गया है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपना वह किस्सा शेयर किया, जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था।
मंगलसूत्र पर प्रियंका की राय
प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में बताया कि उन्हें आज भी याद है कि जब उन्होंने पहली बार शादी के बाद मंगलसूत्र पहना था तो उन्हें कैसा लगा। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मुझे ऐसा इसलिए लगा, क्योंकि हम मंगलसूत्र के मायने समझते हैं। मेरे लिए वह पल बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन उस वक्त में बतौर मॉडर्न वूमेन इसके प्रभाव को भी समझ रही थी क्योंकि मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर यह एक पितृसत्तात्मक चीज है, जो हमें मिली है… लेकिन साथ ही मैं वह पीढ़ी भी हूं जो कहीं ना कहीं बीच में है, जिसे परंपराएं फॉलो करना पसंद है, लेकिन यह भी जानती है कि हम क्या है।
वायरल हुआ प्रियंका का वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में आगे कहां हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। हमारी अगली पीढ़ी की लड़कियां कुछ अलग ही करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में यह भी शेयर किया कि वह कैसे अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि- यह जाहिर तौर पर बातचीत को आगे बढ़ाने का जरिया है, अपनी परंपरा को आगे बढ़ाइए… यह समझते हुए कि आप कौन हैं और किस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
प्रियंका ने इस दौरान वीडियो में कहा कि- मंगलसूत्र के काले मोती का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि काला रंग आपको बुरी नजर से बचाता है। प्रियंका चोपड़ा का यह मंगलसूत्र डिस्कशन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सभी उस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।