प्रियंका चोपड़ा भी मानती है टोटका, बेटी मालती को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये काम, देखें फोटो

Priyanka Chopra daughter: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) इन दिनों अपनी बेटी के साथ खास क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ अपने खास पलों की तस्वीर को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए साझा करते हैं। बता दे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए मालती मैरी जोनास चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas) के माता-पिता बने हैं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। निक और प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर में हमेशा ही उनके चेहरे को छुपाया जाता है। वही प्रियंका ने आज एक बार फिर इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिर दिखाई बेटी की झलक

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इन दोनों तस्वीरों में उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन यह तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं जिन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। इनमें से एक तस्वीर प्रियंका ने खुद क्लिक की है। यानी वह खुद कैमरे की तरफ देखते हुए मालती को गोद में लेकर सेल्फी ले रही हैं। तस्वीर में जहां प्रियंका चोपड़ा कैमरे की तरफ देख रही है, तो वहीं उनकी बेटी का चेहरा दूसरी तरफ है।

whatsapp channel

google news

 

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए हैं। उनका नो मेकअप लुक और बेटी के साथ उनके खास पलों की इन तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ऐसा प्यार जो कोई और नहीं हो सकता।

मालती को नजर से बचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहनाई पायल

इस दौरान प्रियंका ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी बेटी मालती के पैरों को वह अपने होठों से चुनती हुई नजर आ रही है। खास बात ये है कि दूसरी तस्वीर में हर किसी का ध्यान मालती के पैरों में पहनी हुई काली मोतियों की पायल पर जा रहा है। प्रियंका ने यह पायल अपनी बेटी मालती को नजर से बचाने के लिए पहनाई है। प्रियंका ने इन दोनों तस्वीरों से हर किसी का दिल जीत लिया है। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन के साथ-साथ हार्ट इमोजी भी अटैच है।

प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर पर अब तक कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है। इस दौरान पोस्ट पर दीया मिर्जा ने भी हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। तो वही मौसी परिणीति चोपड़ा ने कमेंट में लिखा- मुझे उसकी याद आती है… प्रियंका के इस खूबसूरत पोस्ट पर लाखों लोगों ने अब तक अपना प्यार बरसाया है।

Share on